फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Celebration of Shri Ram Janmabhoomi Temple Bhumi Pujan amidst unity in diversity

अनेकता में एकता के बीच मना श्रीराम जन्मभूमि मंदिर भूमि पूजन का जश्न

Thu, 06 Aug 2020 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
Celebration of Shri Ram Janmabhoomi Temple Bhumi Pujan amidst unity in diversity
भगवा झंडे-झंडियों से पटी शहर की सड़क। - फोटो : BANDA
बांदा। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के भूमि पूजन के जश्न से बांदा की सरजमीं भी अछूती नहीं रही। ऋषि वामदेव और नवाब की नगरी बांदा मुख्यालय से लेकर गांवों तक श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पूजन समारोह को लेकर लोगों में जोश और हर्षोल्लास रहा। अनेकता में एकता साफ नजर आई। भगवा झंडों से घर और सड़कें सज गईं। जगह-जगह मिठाई और लड्डू बटे। भाजपा और उसके समर्थक संगठनों ने ज्यादा ही जोश दिखाया।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल आदि संगठनों ने संयुक्त रूप से भगवा झंडों के साथ जश्न का जुलूस निकाला। बलखंडी नाका स्थित श्रीराम तुलसी मंदिर में ईंट पूजन और आरती हुई। मिठाई और फल बांटे गए। कारसेवक और उद्योग व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष संतोष अनशनकारी व द्वारिका प्रसाद सोनी आयोजक रहे। चंद्र मोहन बेदी, कृष्ण बिहारी खरे, चौधरी आनंद साहू, शोभाराम कश्यप, मुन्नालाल सोनी, गेंदालाल, विकास सोनी, संतोष मसुरहा आदि शामिल रहे। उधर, कटरा में पूर्व सांसद स्वर्गीय भीष्मदेव दुबे के आवास पर उनके पुत्र और कांग्रेस नेता प्रद्युम्न दुबे की मेजबानी में सर्व धर्म एकता के बीच एक-दूसरे को मिठाई खिलाई गई।
विज्ञापन

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष अमित सेठ भोलू, पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, संजय निगम अकेला, वीरेंद्र साक्षी, एल्बर्ट रसकिन, मोहम्मद नईम, सूर्यप्रकाश शुक्ला, अजय तिवारी, राहुल श्रीवास्तव, मनोज सिंह आदि शामिल रहे। विश्व हिंदू महासंघ (भारत)/मातृ शक्ति प्रदेश मंत्री संतोष मिश्रा के नेतृत्व में चल रहे छह दिवसीय कार्यक्रमों में पांचवें दिन राममंदिर भूमि पूजन के उपलक्ष्य में भगवा ध्वज बांटे गए। शाम को आरती संध्या और भजन हुए। दीप जलाकर दीपावली मनाई गई। प्रसाद वितरित हुआ। महेश प्रजापति, महेश वाजपेयी, नीरज धुरिया, संदीप निषाद, अवधेश प्रजापति, अनिल कुमार राजपूत, प्रीति, रंजना, ममता, पार्वती, सोनम, रागिनी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह से रात तक बरती गई सतर्कता
बांदा। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर भूमि पूजन समारोह के मद्देनजर पूरे प्रदेश में जारी किए गए हाई अलर्ट के मद्देनजर मंडल मुख्यालय बांदा शहर सहित जनपद के सभी कस्बों में खास सतर्कता और चौकसी बरती गई। सुबह से देर रात तक पुलिस गश्त के बीच हूटर गूंजते रहे। संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता और पुलिस की व्यवस्था रही। हालांकि कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। सांप्रदायिक सौहार्द बरकरार रहा।
हिंदू-मुस्लिमों ने की थी कारसेवकों की मेहमानी
नरैनी। श्रीराम मंदिर आंदोलन के दौरान 1990 में यहां करीब तीन हजार कारसेवकों को रोका गया था। उनकी 40 से अधिक बसों की हवा निकाल दी गई थी। इन कारसेवकों को कस्बे के हिंदू और मुसलमानों ने मिलकर भोजन की व्यवस्था की थी। इनमे तमाम महिलाएं भी शामिल थी।
राजकुमार इंटर कॉलेज और प्राइमरी प्राचीन स्कूलों को कारसेवकों की जेल बनाया गया था। त्यागी प्रसाद गौतम, स्वामीदीन सेठ, रामदास शिवहरे (लल्ला बाबू) मनमोहन सिंह चौहान तथा मरहूम डॉ. अब्दुल वहीद नियाजी, शफी अहमद, अनंत राम तिवारी आदि ने पूड़ी-सब्जी बनवाकर कारसेवकों को खिलाई थी। दोनों वर्गों के घरों से भी कारसेवकों को खाना भेजा जाता रहा।

30 किमी पैदल चलकर पहुंचे थे अयोध्या
नरैनी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्कालीन नगर कार्यवाह अवधेश कुमार मिश्र ने बताया कि वह 30 अक्टूबर 1990 को तहसील कार्यवाह काशी प्रसाद त्रिपाठी, काशी प्रसाद द्विवेदी, श्याम बाबू करवरिया, दिलीप द्विवेदी, उदय दीक्षित, राजा भैया गुप्ता, भइया राम शुक्ला, ब्रजेश तिवारी, ज्ञानेंद्र तिवारी, रामऔतार गौतम के साथ सुल्तानपुर के रास्ते ओझापुर गांव पहुंचे थे। यहां से करीब 30 किलोमीटर पैदल चलकर अयोध्या पहुंचे। प्रशासन ने उन्हें बसों में भरकर दूसरे शहर में छोड़ दिया था।

दीपकों के जगमगाते राम।

दीपकों के जगमगाते राम।- फोटो : BANDA

राम जन्म भूमि पूजन पर उत्साहित युवक पटाखे जलाते।

राम जन्म भूमि पूजन पर उत्साहित युवक पटाखे जलाते।- फोटो : BANDA

पहड़ियादाई मंदिर में रामजन्म भूमि पूजन का जश्न मनाने को विधायक प्रकाश द्विवेदी के साथ उपस्थित स?

पहड़ियादाई मंदिर में रामजन्म भूमि पूजन का जश्न मनाने को विधायक प्रकाश द्विवेदी के साथ उपस्थित स?- फोटो : BANDA

श्रीराम जन्मभूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर राहगीरों को लड्डू और फल बांटते भक्त।

श्रीराम जन्मभूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर राहगीरों को लड्डू और फल बांटते भक्त।- फोटो : BANDA

कांग्रेस नेता लालू दुबे के आवास पर भूमि पूजन की खुशियां मनाते व्यापारी व अन्य समाजसेवी।

कांग्रेस नेता लालू दुबे के आवास पर भूमि पूजन की खुशियां मनाते व्यापारी व अन्य समाजसेवी।- फोटो : BANDA

मंदिर में रामनाम संकीर्तन करतीं महिलाएं।

मंदिर में रामनाम संकीर्तन करतीं महिलाएं।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed