फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Celebrated the birth anniversary of Guru Govind Singh

गुरु गोविंद सिंह की जयंती मनाई

Thu, 02 Jan 2020 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
Celebrated the birth anniversary of Guru Govind Singh
गुरुद्वारा में रूमाला चढ़ातीं श्रद्धालु महिलाएं। - फोटो : BANDA
बांदा। सिखों के 10वें और अंतिम गुरु गोविंद सिंह की 354वीं जयंती गुरुद्वारे में धूमधाम से मनाई गई। मुख्यालय के स्टेशन रोड स्थित सिंधी गुरुद्वारे में आयोजित जयंती उत्सव की शुरूआत सुबह शबद-कीर्तन से हुई। रागी जथो ने गुरुवाणी की। गुरु ग्रंथ साहिब पाठ का समापन हुआ। श्रद्धालुओं ने उस पर रूमाला अर्पित किया। आरती और आनंद साहब के पाठों से गुरुद्वारा गुंजायमान रहा।
विज्ञापन

मुख्य ग्रंथी अमरलाल ने कहा कि गुरु गोविंद का जन्म पौष (पूस) माह की सप्तमी पर बिहार के पटना में 2 जनवरी 1666 में हुआ था। उनके पिता गुरु तेग बहादुर और मां गुजरी कौर थीं। गुरु गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की। उनके जन्मदिन को प्रकाश पर्व के रूप में भी मनाया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने ही गुरु ग्रंथ साहिब को पूरा किया। गुरु गोविंद ने ही सवा लाख से एक लड़ाऊं, तब गोविंद सिंह नाम कहाऊं नारा दिया था। सवा लाख जंगी पहलवानों से अकेले युद्ध कर उन्हें परास्त किया। गुरुद्वारे में अरदास भी की गई। देश की एकता, अखंडता, प्रेम और भाईचारा की कामना की गई। पूड़ी-सब्जी, मिठाई बंटी। ऊधम मूलचंदानी, श्याम अरेजा, नूतनलाल, जियंद राय, श्याम जेठानी, सुनील भागवानी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुद्वारे के श्रद्धालुओं को प्रसाद में दिए पौधे
बांदा। गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर गुरुद्वारा आए श्रद्धालुओं को अबकी पूड़ी-मिठाई के साथ एक नया प्रसाद मिला। यह प्रसाद पौधे थे। डीएम हीरालाल ने अपने हाथों से श्रद्धालुओं को तकरीबन सौ फुलवारी (गेंदा और गुलाब) के पौधे सौंपे और श्रद्धालुओं से इन्हें अपने घरों में लगाने का वादा कराया। साथ ही पेड़ों का महत्व बताया। कहा कि जल और जंगल दोनों जरूरी है। इसीलिए धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं को पेड़-प्रसाद अभियान चलाया गया है। उन्होंने श्रद्धालुओं को शपथ भी दिलाई।

बताया कि 22 मंदिर, एक मस्जिद तथा गुरुद्वारा में यह अभियान शुरू हो चुका है। इस अवसर पर डीएफओ संजय अग्रवाल, एसडीएम सुरजीत सिंह, उद्यान अधिकारी परवेज खां, नगर पालिका ईओ संतोष मिश्रा, लीड बैंक मैनेजर अभिजीत कुमार, सदर तहसीलदार अवधेश निगम, अपर जिला सूचना अधिकारी कुमारी शारदा, अभियान से जुड़े जुनैद अहमद, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के सादिक नियाजी, वार्ड सदस्य लल्लू खां, पूर्व सभासद अब्दुल वहीद आदि शामिल रहे।

गुरुद्वारा में श्रद्धालुओं को पेड़ प्रसाद बांटते वन समेत कई विभागों के अधिकारी।

गुरुद्वारा में श्रद्धालुओं को पेड़ प्रसाद बांटते वन समेत कई विभागों के अधिकारी।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed