फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Cars and heavy vehicles including e-rickshaws will not be allowed to enter.

Banda News: ई रिक्शा समेत कार और भारी वाहन का प्रवेश नहीं होगा

Thu, 09 Nov 2023 11:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 09 Nov 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Cars and heavy vehicles including e-rickshaws will not be allowed to enter.
बांदा। धनतेरस, दीपावली व भाई दूज आदि त्योहार के चलते शहर के मुख्य बाजार सहित अन्य स्थानों पर खरीदारी के चलते होने वाली भीड़ के दृष्टिगत शहर में यातायात रूट डायवर्जन रहेगा। यह गुरुवार से 12 नवंबर तक जारी रहेगा। इस दौरान मुख्य बाजार, माहेश्वरी देवी, बलखंडी नाका की ओर से ई रिक्शा, चार पहिया वाहन सहित सभी भारी वाहन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन

कुछ इस तरह से रहेगा रूट डायवर्जन-
-रेलवे स्टेशन तिराहा – रेलवे स्टेशन तिराहा की तरफ से कोई चार पहिया वाहन. ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा बाकरगंज चौराहा की ओर नहीं जाएंगे।
- बलखण्डीनाका चौराहा – बलखण्डीनाका चौकी की तरफ से कोई भी चार पहिया वाहन. ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा माहेश्वरी देवी की ओर नहीं जाएंगे।
-कोतवाली मोड़ – कोतवाली मोड़ से कोई भी चार पहिया वाहन, ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा माहेश्वरी देवी की ओर नहीं जाएंगे।
- शंकरगुरु चौराहा – शंकर गुरु चौराहा से कोई भी चार पहिया वाहन. ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा माहेश्वरी देवी की ओर नहीं जाएंगे।
- गूलरनाका चौराहा- गूलरनाका चौराहा से कोई भी चार पहिया वाहन. ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा माहेश्वरी देवी की ओर नहीं जाएंगे।
-छावनी चौराहा – छावनी चौराहा से कोई भी चार पहिया वाहन, ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा मुख्य बाजार की ओर नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed