{"_id":"668435574d2051f5140c5ffe","slug":"car-overturns-due-to-steering-failure-one-dead-four-injured-banda-news-c-12-knp1008-741163-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: स्टीयरिंग फेल होने से कार पलटी, एक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: स्टीयरिंग फेल होने से कार पलटी, एक की मौत, चार घायल
Tue, 02 Jul 2024 10:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 02 Jul 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर स्कॉपियो का स्टीयरिंग फेल हो जाने से लहराकर रेलिंग से टकराकर पलट गई। उसमें सवार एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर घायल हो गए। कार चालक की मौत हो गई।
उरई जिले के शहर में विजय नगर निवासी अतुल स्वर्णकार उर्फ लाल जी (38) अपने बड़े भाई आलोक स्वर्णकार (42), भाभी ललिता स्वर्णकार (39), भतीजी प्रियम स्वर्णकार (14), भतीजे आयुष (12) व गौरांक (5) के साथ मंगलवार को सुबह छह बजे करीब स्कार्पियों में सवार होकर बुंदेलखंड एक्सप्रेस से चित्रकूट दर्शन करने के लिए जा रहे थे। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे में टोल प्लाजा के एक किलोमीटर आगे चित्रकूट से 58 किलोमीटर पहले अचानक स्कार्पियो की स्टीयरिंग फेल हो जाने से गाड़ी लहराकर रेलिंग से टकरा गई। स्कार्पियों कई पलटी खाकर पलट गई। कार चालक अतुल को मौत हो गई। सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया।
घायल भाई आलोक ने बताया कि अतुल उरई में जनसेवा केंद्र चलाता है। ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर करने का काम करता था। घर में पत्नी अलका स्वर्णकार व दो बच्चे हैं। वह सभी चित्रकूट जा रहे थे तभी हादसा हुआ है। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है। शव का पंचनामा भराया जा रहा है। शव को मोर्चरी में रखाया गया है।