{"_id":"611e98088ebc3e79d862e771","slug":"call-to-support-congress-banda-news-knp6470894160","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का साथ देने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस का साथ देने का आह्वान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। कांग्रेस ने जय भारत महा जनसंपर्क अभियान में अपने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को उतार दिया है। बृहस्पतिवार को यहां पूर्व काबीना मंत्री और प्रदेश कांग्रेस मीडिया सेल चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी और कांग्रेस के राष्ट्रीय तथा प्रदेश सचिव अलग-अलग टीमों के साथ जनसंपर्क में उतरे।
तिंदवारा गांव में सिद्दीकी ने ग्रामीणों से कहा कि वह कांग्रेस का साथ दें। कांग्रेस हमेशा से उनके साथ है। पूर्व विधायक शिरोमणि भाई ने कहा कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस हमेशा जनहित में संघर्षरत रहेगी। पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने ग्रामीणों को हर मुश्किल में साथ देने का भरोसा दिलाया।
जनसंपर्क में शहर अध्यक्ष संजय गुप्ता, महिला अध्यक्ष सीमा खान, अल्तमश हुसैन, कालीचरण साहू, सत्यम तिवारी, नाथूराम सेन, अशोक चौहान, नासिर मंसूरी इत्यादि शामिल रहे।
विज्ञापन
उधर, महाजनसंपर्क अभियान में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने टीम के साथ जनसंपर्क किया और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की चिट्ठी बांटी। तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के छापर और माटा गांवों सहित तिंदवारी नगर में घर-घर जाकर लोगों से रूबरू हुए।
ग्रामीणों को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का पत्र सौंपा। इसमें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। प्रदेश सचिव/बांदा प्रभारी अभिमन्यू सिंह सहित जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न दुबे लालू, द्वारिकेश सिंह यादव मंडेला, विनय सिंह सानू, संतोष द्विवेदी, रामपाल अवस्थी, ब्रजेश मिश्रा, रामपाल कुशवाहा, राजेंद्र तिवारी, उमेश विश्वकर्मा, प्रकाश नारायण द्विवेदी इत्यादि शामिल रहे।