फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bypass should be built on the towns of Banda-Fatehpur Highway

बांदा-फतेहपुर हाईवे के कस्बों पर बनें बाईपास

Thu, 07 Apr 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bypass should be built on the towns of Banda-Fatehpur Highway
विशंभर प्रसाद निषाद। - फोटो : BANDA
बांदा। फतेहपुर और बांदा जनपद के कई कस्बों में नेशनल हाईवे पर आए दिन लगने वाले जाम और दुर्घटनाओं का मुद्दा राज्यसभा तक पहुंच गया। राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने विशेष उल्लेख के जरिए राज्यसभा महासचिव का लिखित रूप से इस ओर ध्यान आकृष्ट कराया है।
विज्ञापन

सांसद निषाद ने बुधवार को राज्यसभा महासचिव को दिए पत्र में कहा कि फतेहपुर और बांदा-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग व अन्य मार्गों में बांदा जनपद की तिंदवारी और फतेहपुर की ललौली, शाह, गाजीपुर व बिंदकी कस्बे स्थित हैं। यहां घनी आबादी और बाजार हैं।
विज्ञापन

इन्हीं के बीच से रात-दिन वाहन गुजरते हैं। आए दिन जाम लगता है और दुर्घटनाएं होती हैं। सांसद ने सदन के माध्यम से सरकार से मांग की कि उपरोक्त कस्बों में बाईपास रोड बनवाने के लिए प्रदेश सरकार को निर्देश दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed