फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   business,palika,field,shop,close door

शौचालयों में ताले, भटक रहीं जरूरतमंद

Fri, 23 Apr 2021 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
business,palika,field,shop,close door
अतर्रा (बांदा)। पालिका द्वारा संचालित सुलभ शौचालयों में ताले लटक रहे हैं। महिलाओं सहित अन्य राहगीर व व्यापारी खुले में शौच के लिए मजबूर हैं। इससे संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। समाजसेवियों ने ईओ को पत्र भेजकर बंद शौचालयों को खुलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में पालिका द्वारा महिलाओं के लिए पिंक शौचालय का निर्माण दो वर्ष पूर्व किया गया था। विधायक राजकरण कबीर ने लोकार्पण किया था, लेकिन कुछ दिनों बाद ही पिंक शौचालय पर ताला लटक गया। महिलाओं को असुविधा हो रही है। कमोवेश यही हाल बांदा रोड स्थित पीजी कॉलेज के सामने बने सुलभ शौचालय का है। पिछले छह माह से यहां ताला जड़ा है। शौचालय बंद होने से कालेज सहित व्यापारियों व राहगीरों को दिक्कत हो रही है। दूसरी तरफ थाने के बगल में बने सुलभ शौचालय में सफाई न होने से सड़ांध मची है। आसपास वालों व दुकानदारों का सांस लेना दूभर है। समाजसेवी शिव गोपाल गुप्ता, मंजुल मयंक, नीरज द्विवेदी, मोहित गुप्ता, राजेश तिवारी, सुरेश, कमलेश, मयंक, विकास, भानू आदि ने पालिका ईओ राम सिंह को अर्जी देकर बंद शौचालय खोलने और सफाई की मांग की है। चेतावनी दी कि शीघ्र कार्रवाई न होने पर अफसरों से शिकायत की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed