फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   business,home,police,FIR,prize

व्यवसायी के घर से नौकर ने ही चोरी किए थे एक करोड़ के जेवर

Thu, 01 Apr 2021 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
business,home,police,FIR,prize
बांदा। शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी के घर से उनके नौकर ने ही लगभग एक करोड़ रुपये कीमत के हीरे व सोने-चांदी के आभूषण चोरी किए थे। नामजद रिपोर्ट दर्ज होने पर पुलिस ने आरोपी को उसे दबोच कर चोरी किए सभी जेवर बरामद कर लिए। गृह स्वामी व्यवसायी ने पुलिस को 1.51 लाख रुपये पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन

पेट्रोलपंप आदि के प्रतिष्ठित व्यवसायी प्रदीप कृष्ण शहर के कैलाशपुरी स्थित आवास में रहते हैं। अक्सर पारिवारिक कार्यों आदि से लखनऊ चले जाते हैं। 16 मार्च को वह घर में ताले डालकर लखनऊ चले गए। 25 मार्च को लौटे तो घर के ताले टूटे मिले और अलमारी में रखे जेवर गायब मिले। चोरी गए जेवरों में 13 अदद हीरे व सोने के हार, 30 कान के टॉप्स, नौ अंगूठी, दो पैंडल, एक रामनामी, एक बेंदी, दो बिछिया और सोने की चेन शामिल थी। प्रदीप कृष्ण ने बांदा के सर्वोदय नगर, चिल्ला रोड निवासी अपने नौकर रविराज धुरिया के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। एसओजी टीम ने बुधवार को आरोपी रविराज धुरिया को दबोच लिया। सख्ती से पूछताछ की तो उसने चोरी की घटना स्वीकार कर ली। साथ ही चोरी अंजाम देने की पूरा घटनाक्रम भी बयां किया।
विज्ञापन

एसओजी ने आरोपी रविराज के घर में दबिश देकर उसकी निशानदेही से अलमारी में रखे मिक्सर ग्राइंडर के नीचे छिपाकर रखे गए सभी जेवर बरामद कर लिए। गृह स्वामी ने इन जेवरों की शिनाख्त की। बृहस्पतिवार को एएसपी महेंद्र प्रताप चौहान और नगर क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में आयोजित मीडिया कॉन्फ्रेंस में आरोपी को पेश किया और बरामद सीलबंद जेवर दिखाए। गृह स्वामी प्रदीप ने पुलिस पार्टी को एक लाख 51 हजार रुपये नगद इनाम दिए हैं। एसओजी टीम में प्रभारी आनंद कुमार सिंह, एसआई मयंक चंदेल व शिवपाल सिंह, हेड कांस्टेबल योगेंद्र सिंह, कांस्टेबल नीतेश समाधिया, भूपेंद्र सिंह, अश्वनी प्रताप सिंह, शैलेंद्र कुमार, प्रभात तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाबियों से खोला था लॉकर
गिरफ्तार आरोपी रविराज धुरिया ने पुलिस को बताया कि 20 मार्च को वह रोजमर्रा की तरह काम करने प्रदीप के घर गया था। शाम 5 बजे उसने घर के बाहर मौजूद विनय विश्वकर्मा को शराब पिलाकर नशे में कर दिया और खिड़की से बेडरूम में दाखिल हो गया। वहां स्टोर में रखी अलमारी की चाबियां निकालकर लॉकर खोला और उसमें रखे जेवर निकालकर पॉलिथीन में रख लिए। जेवर के खाली डिब्बे लॉकर में रखकर बंद कर दिया और चाबियां पहले की तरह उसी स्थान पर रख दीं।

इंसेट---
15 दिन पूर्व दोबारा रखा था नौकरी में
बड़ी चोरी अंजाम देने वाले नौकर रविराज को गृह स्वामी प्रदीप कृष्ण ने 15 दिन पूर्व 5 मार्च को ही नौकरी पर रखा था। हालांकि, इसके पहले वर्ष 2011-12 में रविराज प्रदीप कृष्ण के घर कई वर्ष काम कर चुका था। इसी भरोसे में उसे पुन: रख लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed