फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bus booking for marriages and social functions is expensive

Banda News: विवाह व सामाजिक समारोहों में बस बुक कराना महंगा

Tue, 28 Feb 2023 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 28 Feb 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Bus booking for marriages and social functions is expensive
बांदा। विवाह अथवा सामाजिक समारोह के लिए रोडवेज की बस बुक करना चाहते हैं तो अब पहले की तुलना में आपको तीन हजार रुपये अधिक देने होंगे। शासन ने किराया में इजाफा करते हुए 24 घंटे और इससे अधिक समय त की बुकिंग के लिए नई दरें निर्धारित कर दी हैं।
विज्ञापन

यात्री किराया बढ़ाने के साथ ही परिवहन विभाग ने अब विवाह और सामाजिक समारोहों में बुक होने वाली रोडवेज बसों का भी किराया बढ़ा दिया है।
परिवहन निगम के अपर प्रबंध निदेशक अन्नपूर्णा गर्ग ने क्षेत्रीय प्रबंधकों को जारी आदेश में कहा कि यात्री किराए के बाद अब चाटर्ड बसों के किराए में भी बढ़ोतरी की गई है। 400 किलोमीटर की यात्रा पर 24 घंटे के लिए बस बुक कराने वाले को 27 हजार 808 रुपये देने होंगे। इसमें एक हजार 324 रुपये जीएसटी का भी शामिल है। इससे अधिक दूरी की यात्रा पर 69.52 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से अतिरिक्त देना होगा। पहले 400 किलोमीटर की यात्रा पर 24 घंटे के लिए बुकिंग का किराया 24 हजार 81 रुपये था। इससे अधिक चलने पर 60 रुपये प्रति किलोमीटर अतिरिक्त लिया जाता था। बताया कि पहले जब चार्टेड बसों का किराया निर्धारित किया गया था तब डीजल के दाम 63.50 रुपये थे। मौजूदा समय में डीजल के दाम 90 रुपये प्रति लीटर है। क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप अग्रवाल का कहना है कि डीजल के दाम निरंतर बढ़ रहे हैं। लेकिन किराया कई सालों से नहीं बढ़ाया गया था। उधर, समाजसेवी शिवहरी का कहना है कि चार्टड बसों में किराया बढ़ाया जाना न्याय संगत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed