फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bundelkhand tops in drinking water and irrigation schemes

पेयजल और सिंचाई योजनाओं में बुंदेलखंड अव्वल

Sat, 13 Nov 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Bundelkhand tops in drinking water and irrigation schemes
Bundelkhand tops in drinking water and irrigation schemes - फोटो : BANDA
बांदा। प्रदेश के जलशक्ति मिशन (सिंचाई) व ग्रामीण जलापूर्ति मंत्री डा.महेंद्र सिंह ने कहा है कि अर्जुन सहायक परियोजना बांदा, महोबा व हमीरपुर जनपदों के लिए वरदान और लाइफ लाइन साबित होगी। 2655 करोड़ की इस परियोजना का लोकार्पण 19 नवंबर को महोबा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। मंत्री ने कहा कि अटल भूजल, जल जीवन और प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनाओं में बुंदेलखंड एक नंबर पर है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों का जायजा लेने आए मंत्री श्री सिंह ने शनिवार को यहां सर्किट हाउस में मंडल और जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। सिंचाई और पेयजल संबंधी योजनाओं को युद्धस्तर पर काम चलाकर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। खासतौर पर जल जीवन मिशन और खटान ग्राम समूह पेयजल पाइप लाइन योजना अगले माह पूरा करने को कहा। बताया कि इस योजना से 70 गांवों का पानी मिलेगा।
विज्ञापन

पाइप लाइन के अलावा विद्युत कनेक्शन का काम भी शीघ्र पूरा करने को कहा। अमलीकौर पाइप लाइन योजना में और तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन 28 ग्राम पंचायतों में 41 ट्यूबवेल का काम बाकी है उन्हें शीघ्र पूरा कराएं। मंत्री ने दावा किया कि इन परियोजनाओं और केन-बेतवा लिंक के शुरू हो जाने के बाद बुंदेलखंड में पानी का संकट नहीं रहेगा। यह बुंदेलखंड को खुशहाल बनाएंगी। मुख्यमंत्री की भी बुंदेलखंड पर खास नजर है। इन परियोजनाओं में बुंदेलखंड नंबर-एक पर है। मंत्री ने मीडिया से भी बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सांसद आरके सिंह पटेल व पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, विधायक प्रकाश द्विवेदी, चंद्रपाल कुशवाहा, महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक के.सत्यनारायणा, डीएम अनुराग पटेल, एसपी अभिनंदन, सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य, एडीएम उमाकांत त्रिपाठी व एमपी सिंह सहित उप जिलाधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed