फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bundelkhand State for farmers to stop trains

बुंदेलखंड राज्य के लिए किसानों ने रोकी रेल

Thu, 20 Sep 2018 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Thu, 20 Sep 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
Bundelkhand State for farmers to stop trains
मालगाड़ी के इंजन में कब्जा किए किसान नेता। - फोटो : अमर उजाला

बुंदेलखंड राज्य की मुख्य मांग सहित किसानों के अन्य मुद्दे पर बुंदेलखंड किसान यूनियन ने बुधवार को मंडल मुख्यालय में फिर जोरदार प्रदर्शन किया। बुंदेलखंड के विभिन्न जिलों से आए किसानों ने धरने के बाद प्रदर्शन किया और रेल रोकी। इस बीच पुलिस से किसानों की धक्का-मुक्की और नोकझोंक भी हुई। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर बुंदेलखंड राज्य बनाने की मांग की। 

विज्ञापन


बुंदेलखंड किसान यूनियन (अराजनैतिक) के बैनर तले कलक्ट्रेट के पास जहीर क्लब ग्राउंड में कई घंटे धरना सभा हुई। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा ने कहा कि पूरा बुंदेलखंड बेरोजगारी, गरीबी, बीमारी, दैवी आपदाओं से जूझ रहा है। बुंदेलखंड को विकास को मुख्य धारा में लाने में शासन नाकाम रहा है।
विज्ञापन


बुंदेलखंड का भला अलग राज्य बने बगैर नहीं होने वाला है। दोपहर बाद धरना स्थल से किसानों का हुजूम नारे लगाता हुआ रेलवे स्टेशन पहुंचा। बड़ी संख्या में किसान डंडे लिए थे। किसानों ने पूरे रेलवे ट्रैक पर कब्जा कर लिया। झांसी की तरफ जा रही मालगाड़ी के इंजन पर कब्जा करके लगभग एक घंटा रोके रखा। इस बीच यहां बड़ी संख्या में मौजूद पुलिस बल से किसानों से धक्कामुक्की और नोकझोंक हुई। किसानों का हुजूम भारी पड़ा और पुलिस व अफसर किनारे हट गए। बाद में अध्यक्ष ने मौके पर आए सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार सिंह और डिप्टी कलक्टर मंसूर आलम तथा क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र सिंह आदि को ज्ञापन सौंपा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन में यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रवण कुमार, संगठन प्रभारी लक्ष्मीकांत, प्रवक्ता अनिल मिश्रा, महासचिव राधारमण वाजपेयी, बुंदेलखंड प्रभारी बालाजी, विश्वनाथ यादव जिलाध्यक्ष व नरेश पाठक (ललितपुर), गुलाब सिंह पटेल जिलाध्यक्ष झांसी, देवीदीन राजपूत जिलाध्यक्ष महोबा, बालकृष्ण पटेल जिलाध्यक्ष बांदा, मंगल सिंह जिलाध्यक्ष हमीरपुर सहित संतोष तिवारी, सुशील खेवरिया, पंकज पटेल झांसी, महिला मोर्चा अध्यक्ष किरण पाठक, प्रदेश अध्यक्ष प्रहलाद करवरिया, गनेश प्रसाद, सुजीत सिंह, सीताराम दद्दा, हृदयेश राजपूत आदि शामिल रहे। उधर, मुक्ति मोर्चा के बाबूलाल तिवारी, भाजपा के चंद्रशेखर अवस्थी, राहुल द्विवेदी, बुंदेलखंड इंसाफ सेना के एएस नोमानी, कांग्रेस के मोहम्मद इदरीस सहित विनय तिवारी, पंकज तिवारी आदि ने यूनियन के आंदोलन का समर्थन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed