फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bundelkhand's 16 bodies command masters and graduates

बुंदेलखंड के 16 निकायों की कमान परास्नातक और स्नातकों को

Sun, 03 Dec 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बांदा
अमर उजाला ब्यूरो बांदा Updated Sun, 03 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
Bundelkhand's 16 bodies command masters and graduates
neta ji
बुंदेलखंड की 40 फीसदी स्थानीय निकायों की कमान अब स्नातक और परास्नातकों के हाथों में होगी। ताजा चुनाव नतीजों में बुंदेलखंड की सभी 19 नगर पालिका परिषदों में तीन परास्नातक और पांच स्नातक अध्यक्ष चुने गए हैं। इसी तरह 21 नगर पंचायतों में एक परास्नातक और सात स्नातक अध्यक्ष पद पर चुनाव जीते हैं। दूसरी तरफ 3-3 नगर पालिका और नगर पंचायत निरक्षर चलाएंगे।
विज्ञापन



शुक्रवार को हुई मतगणना के बाद सामने आए नतीजों में बुंदेलखंड के सातों जिलों की सभी नगर पालिका परिषदों में तीन परास्नातक और पांच स्नातक अध्यक्ष चुनकर आए हैं। परास्नातकों में महोबा नगर पालिका की दिलाशा सौरभ (निर्दलीय), राठ नगर पालिका के श्रीनिवास (निर्दलीय) और झांसी नगर निगम के रामतीर्थ सिंह (भाजपा) शामिल हैं। इसी तरह स्नातकों में चित्रकूट नगर पालिका के नरेंद्र सिंह (सपा), उरई के अनिल बहुगुणा (निर्दलीय), हमीरपुर के कुलदीप (भाजपा), बांदा के मोहन साहू (सपा) और गुरसरांय के देवेश (भाजपा) शामिल हैं। उधर, नगर पंचायतों में बांदा की ओरन नगर पंचायत के योगेश द्विवेदी (भाजपा) परास्नातक हैं। स्नातकों में चित्रकूट के राजापुर में आदर्श द्विवेदी (निर्दलीय), बांदा के बबेरू में विजयपाल सिंह (भाजपा) व नरैनी में ओममणि वर्मा (भाजपा), बिसंडा में गयाचरन (बसपा), हमीरपुर के गोहांड नगर पंचायत में जितेंद्र (बसपा), जालौन के रामपुरा में शैलेंद्र सिंह (भाजपा) और कोटरा नगर पंचायत में आशाराम (भाजपा) स्नातक होकर अध्यक्ष चुने गए हैं।
विज्ञापन


दूसरी तरफ चुनाव में कई नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों की कमान वहां के मतदाताओं ने साक्षर या निरक्षरों को सौंपी है। निर्वाचन आयोग के अभिलेखों के मुताबिक नगर पालिका परिषदों में जालौन की कालपी नगर पालिका में बैकुंठी (बसपा), बांदा की अतर्रा नगर पालिका में जगदीश गुप्त (भाकपा) और झांसी के चिरगांव नगर पालिका में उर्मिला (निर्दलीय) सिर्फ साक्षर हैं। इंटर योग्यता वाले नगर पंचायत अध्यक्षों में जालौन के गिरीश (भाजपा), चरखारी के मूलचंद्र (भाजपा), झांसी के समथर में जितेंद्र सिंह (कांग्रेस) और ललितपुर में रजनी (भाजपा) शामिल हैं। हाईस्कूल और जूनियर हाईस्कूल वाले भी निकायों के चेयरमैन चुने गए हैं। हमीरपुर के मौदहा नगर पालिका में रामकिशोर (सपा) सिर्फ जूनियर हाईस्कूल तक पढ़े हैं। झांसी की बरुआ सागर में हरदेवी (निर्दलीय) और मऊरानीपुर में हरिश्चंद्र आर्य (सपा) की शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पंचायतों में बांदा की मटौंध में अध्यक्ष चुने गए सुधीर सिंह (कांग्रेस) और तिंदवारी में मुन्नी देवी (आप) सिर्फ प्राइमरी तक पढ़ी हैं। महोबा के कुलपहाड़ की वंदना सिंह (भाजपा) और जालौन का नदीगांव के अध्यक्ष चुने गए भानु प्रकाश (निर्दलीय) जूनियर हाईस्कूल पास हैं। हमीरपुर की कुरारा नगर पंचायत के अध्यक्ष चुने गए श्रीकांत (सपा) और महोबा के कबरई में मूलचंद्र (भाजपा) हाईस्कूल की शिक्षा के साथ नगर पंचायत चलाएंगे।


पीएचडी करके नगर पालिका अध्यक्ष बनीं
आम तौर पर पीएचडी जैसी उच्च शिक्षा हासिल करने के बाद लोग उच्च पदों पर सरकारी सेवाओं में जाना चाहते हैं लेकिन जालौन जनपद के कोंच में पीएचडी डिग्रीधारक सरिता वर्मा ने नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में क्षेत्र और क्षेत्रीय बाशिंदों की सेवा का संकल्प लिया है। वह कांग्रेस से चुनाव जीती हैं। निर्वाचन आयोग के अभिलेखों के मुताबिक उनकी शिक्षा पीएचडी है। उन्हें कोंच के 7491 मतदाताओं ने अध्यक्ष चुना है।


बुंदेलखंड में एक भी मुस्लिम नहीं चुना गया पालिका अध्यक्ष
बुंदेलखंड में मुस्लिम आबादी खासी तादाद में है। यहां के कई स्थानीय निकायों में पूर्व में मुस्लिम वर्ग के अध्यक्ष रहे हैं। लेकिन अबकी बुंदेलखंड की सभी 19 नगर पालिका परिषदों में मुस्लिमों का पत्ता पूरी तरह साफ है। इस वर्ग से कोई अध्यक्ष नहीं चुना गया। जबकि चुनाव एक दर्जन से ज्यादा मुस्लिम प्रत्याशियों ने लड़ा। अलबत्ता बुंदेलखंड की 21 नगर पंचायतों में इकलौता मुस्लिम चेयरमैन चुने गए हैं। मोहम्मद जमीर आलम को जालौन जनपद के कदौरा नगर पंचायत से अध्यक्ष चुना गया है। वह बसपा से चुनाव लड़े।



आधी आबादी, चुनाव जीतीं 32 फीसदी
आबादी में आधी भागीदारी रखने वाली महिलाएं बुंदेलखंड के स्थानीय निकायों में मात्र 32 फीसदी चुनकर आईं हैं। कुल 21 निकाय हैं। इनमें 19 पालिका परिषद हैं और 21 नगर पंचायते हैं। नगर पालिकाओं में 6 महिला अध्यक्ष पद पर जीती हैं। इनमें कोंच (जालौन) से सरिता वर्मा (कांग्रेस), कालपी से बैकुंठी (बसपा), महोबा से दिलाशा (निर्दलीय), चिरगांव (झांसी) से उर्मिला (निर्दलीय), बरुआ सागर से हरदेवी (निर्दलीय) और ललितुपर से रजनी (भाजपा) शामिल हैं। उधर, नगर पंचायतों में 7 महिलाएं अध्यक्ष चुनी गई हैं। इनमें राजापुर (चित्रकूट) से आदर्श द्विवेदी (निर्दलीय), तिंदवारी (बांदा) से मुन्नी देवी (आप), नरैनी से ओममणि (भाजपा), सरीला (हमीरपुर) से शैफाली (भाजपा), खरेला (महोबा) से आशा सिंह (निर्दलीय), कुलपहाड़ से वंदना सिंह (भाजपा) और ऊमरी (जालौन) की रेखा देवी (सपा) शामिल हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed