फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bundelkhand farmers get 80% discount on paddy seed

बुंदेलखंड के किसानों को धान बीज पर 80 फीसदी छूट

Wed, 20 May 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Bundelkhand farmers get 80% discount on paddy seed
बांदा। बुंदेलखंड में किसानों को धान की सभी प्रमाणित प्रजातियों के बीज 80 फीसदी छूट पर मिलेंगे। इनके अलावा दलहन-तिलहन और मोटे अनाजों के बीज में भी 50 फीसदी छूट मिलेगी। सभी राजकीय बीज भंडारों में रेट सूची चस्पा कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिले में शासन ने खरीफ सीजन के लिए 1,32,918 हेक्टेअर क्षेत्रफल में बुआई का लक्ष्य निर्धारित किया है। शासन ने खरीफ फसल के रेट निर्धारित कर दिए हैं। किसानों को मोटा धान 3495 रुपये, महीन धान 3525 रुपये, बासमती 4915 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 80 फीसदी सब्सिडी पर मिलेगा।
विज्ञापन

इसी तरह ज्वार 4965 रुपये, बाजरा 4175 रुपये, अरहर 9455, मूंगफली 7435 रूपये, सोयाबीन 7275, तिल 16105 रुपये प्रति क्विंटल 50 फीसदी सब्सिडी में मिलेगी। शर्त यह है कि किसानों को पूरी रकम अदा करनी होगी। सब्सिडी 15 दिन बाद पीएफएमएस के जरिए उनके खातों में आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विभाग का दावा है कि बीज केंद्रों में विभिन्न प्रजाति के उन्नति किस्म के 5000 क्विंटल बीज उपलब्ध हैं। जिला कृषि अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार बुंदेलखंड के किसानों को धान के बीज में 80 फीसदी की विशेष सब्सिडी दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed