{"_id":"5ba3e77b867a557f70416dd4","slug":"bundelkhand-demands-increase-of-new-trains-and-stamps","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड में नई ट्रेनें और स्टापेज बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड में नई ट्रेनें और स्टापेज बढ़ाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
सांसदों की बैठक में भाग लेते बांदा-चित्रकूट सांसद भैरो प्रसाद मिश्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने बुंदेलखंड से गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के स्टापेज बढ़ाने और कुछ नए रूटों पर ट्रेन चलाने के लिए पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर जोन महाप्रबंधक से मांग की है।
विज्ञापन
गुरुवार को जबलपुर में आयोजित पश्चिम मध्य रेल के सांसदों की बैठक में सांसद ने जबलपुर महाप्रबंधक को बांदा-चित्रकूट-मानिकपुर समेत चित्रकूटधाम मंडल के कई रेलवे स्टेशनों की समस्याएं और सुझाव लिखित रूप से दिए। कहा कि रीवां से आनंद बिहार ट्रेन चलती है। इसे रीवां-सतना-मानिकपुर-चित्रकूटधाम-बांदा और कानपुर होकर आनंद बिहार तक चलाया जाए। यह भी कहा कि ट्रायल के तौर पर पहले इसे तीन दिन के लिए पुराने इलाहाबाद व बांदा रूट से चलाया जा सकता है। कहा कि जबलपुर की तरफ से आने वाली ट्रेनें मानिकपुर जंक्शन न जाकर बांसा पहाड़ होकर निकल जाती हैं।
विज्ञापन
इनका स्टापेज मानिकपुर के नजदीक नहीं है। रोजमर्रा के यात्रियों को असुविधा हो रही है। मांग की कि बांसा पहाड़ के पास मानिकपुर ग्रामीण के पास हल्ट स्टेशन शीघ्र बनवाया जाए। रीवां-आनंद बिहार, जनता एक्सप्रेस, सारनाथ एक्सप्रेस में किसी एक ट्रेन का स्टापेज मारकुंडी में करने, मारकुंडी स्टेशन के पास झरी रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनवाने, मैहर-चित्रकूट के बीच इंटरसिटी चलाने और बंद पड़े इटवां डुंडैला रेलवे स्टेशन को चालू कराने की मांग की। सांसद ने हरेक मांग का पत्र अलग-अलग दिया।
विज्ञापन