{"_id":"5f42aeda8ebc3e4ae354abc8","slug":"bullies-beat-up-4-including-mother-son-and-daughter-in-law-banda-news-knp5784282173","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने मां, बेटा, बहू समेत 4 को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने मां, बेटा, बहू समेत 4 को पीटा
विज्ञापन
बांदा। गाली देने का विरोध करने पर पड़ोसियों ने मां और उसके पुत्र समेत चार लोगों को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। हमलावर दो भाइयों सहित पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
जसपुरा थाना क्षेत्र के नांदादेव गांव के क्योटरा डेरा में विमला (55) पत्नी विजय बहादुर सिंह ने घर के सामने अभद्रता कर रहे पड़ोसी को मना किया। इस पर पड़ोसी ने वृद्धा को पीटना शुरू कर दिया। उसे बचाने आया बेटे कुलदीप (34) के साथ भी मारपीट की। दबंग के परिजन भी आ गए और विमला के घर मे घुसकर मारपीट की।
हमले में विमला और उसके पुत्र, बहू माया (30) और भतीजा मुकेश (25) पुत्र रामरूप सिंह घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर यूपी-112 पुलिस आ गई, लेकिन हमलावर मारपीट करते रहे। थानाध्यक्ष ने घायलों को दबंगों के चंगुल से छुड़वाया और जसपुरा सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
यहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। कुलदीप की तहरीर पर आरोपी दिनेश निषाद, महेश निषाद पुत्रगण रामरूप निषाद, रामबालक पुत्र गजराज, सुरेश पुत्र विजय पाल, राजू पुत्र राम अवतार के खिलाफ 147, 323, 504 आईपीसी में रिपोर्ट दर्ज की है। गांव में पीएसी और पुलिस फोर्स तैनात की गई है।