{"_id":"651871835b51559c34057cf4","slug":"bullets-fired-between-cattle-smugglers-and-villagers-banda-news-c-215-1-sknp1043-1996-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पशु तस्करों व ग्रामीणों के बीच चलीं गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पशु तस्करों व ग्रामीणों के बीच चलीं गोलियां
विज्ञापन
पहाड़ी (चित्रकूट)। थाना अंतर्गत परसौंजा गांव में पशु तस्करों व ग्रामीणों के बीच शुक्रवार की रात को गोलियां चलीं। ग्रामीणों पर पिकअप चढ़ा देने से दो ग्रामीण घायल हो गए। घटना को लेकर ग्रामीणों में खासा आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना कि जिले में पशु तस्कर आए दिन किसानों की भैंस चोरी कर ले जाती है।पुलिस कार्रवाई नहीं करती इससे इनके हौसले बढ़े हैं।
जिले के पहाड़ी क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्रों सहित राजापुर, मानिकपुर, भरतकूप सहित अन्य क्षेत्रों पशु तस्कार सक्रिय हैं। जो आए दिन किसानों की भैंस चोरी कर ले जाते हैं। शुक्रवार की रात लगभग दो बजे परसौंजा गांव में पशु तस्कर राजेश सिंह की भैंस चोरी कर पिकअप में लिए जा रहे थे।
इसी दौरान राजेश सिंह की नींद खुल गई। उन्होंने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर से खड़ी पिकअप के टायर में गोली मार दिया। इससे नाराज पशु तस्करों ने भी तमंचे से ग्रामीणों पर फायर किया है। इससे ग्रामीण बाल-बाल बच गए। गोलियों की आवाज से कई ग्रामीण जागे और दहशत पूर्ण माहौल में बाहर आकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
यह देखकर आरोपी भागने लगे तो ग्रामीणों ने उन्हें खदेड़ा। इस दौरान पिकअप से ग्रामीणों को घायल करने प्रयास किया। इसमें राजेश सिंह व चुन्नू घायल हो गए। इसके बाद भागने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। थानाध्यक्ष नगेंद्र नागर कहना है कि पशु तस्करों की तलाश की जा रही है। एक को संदेह के आधार पर पकड़ा गया है उससे पूछताछ जारी है।