फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BSP gift two thousand poor

बसपा ने दी ढाई हजार गरीबों को सौगात

Fri, 01 Jan 2016 11:11 PM IST
Updated Fri, 01 Jan 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
BSP gift two thousand poor

बांदा। बसपा ने नए साल पर लगभग ढाई हजार गरीबों को

विज्ञापन
कंबल की सौगात दी। शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी सहित बसपा के कई नेताओं ने शहर और गांवों में कंबलों का वितरण किया।

रायफल क्लब ग्राउंड में बड़ी तादाद में गरीब और वृद्ध महिला-पुरुष एकत्रित हुए। बसपा नेताओं ने कई दिनों पूर्व इन्हें चिह्नित कर घर-घर जाकर कंबल के लिए पर्ची बांटी थी।

दोपहर को रायफल क्लब में पंडाल तले नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कंबलों का वितरण किया। लगभग 2100 कंबल बांटे गए। बसपा के कोआर्डिनेटर और एमएलसी तिलकचंद्र अहिरवार व नौशाद अली सहित लालाराम अहिरवार ने भी कंबल बांटे।

मंडल कोआर्डिनेटर मोहम्मद इदरीश, निशात नबी, आरके वर्मा, पूर्व सांसद आरके पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष बल्देव वर्मा, बसपा जिलाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, पूर्व शिक्षा अधिकारी जमीरुद्दीन सिद्दीकी शमीम मंसूरी भी मौजूद रहे।

इससे पूर्व सुबह पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने अपने पैतृक गांव स्योढ़ा (नरैनी) में 300 गरीबों को कंबल की सौगात दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed