{"_id":"6929e31e7b8c534032032bdf","slug":"bridal-make-up-has-faded-due-to-inflation-banda-news-c-212-1-bnd1017-136747-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: महंगाई की मार के चलते फीका पड़ा दुल्हन का शृंगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: महंगाई की मार के चलते फीका पड़ा दुल्हन का शृंगार
Fri, 28 Nov 2025 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 28 Nov 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 02 रोमिका मेकओवर स्टूडियो में मेकअप कराती दुल्हन। संवाद
बांदा। सहालग शुरू होते ही शादियों की रौनक बढ़ गई है लेकिन महंगाई की मार ने यह रौनक कुछ फीकी कर दी है। खासकर दुल्हन का शृंगार आम परिवारों के बजट पर भारी पड़ रहा है। पहले जहां बेटी को संवारने का काम हजारों में निपट जाता था, अब वही शृंगार एक लाख रुपये तक पहुंचने से लोगों की हिम्मत टूट रही है। पार्लर संचालक भी मान रहे हैं कि कॉस्मेटिक उत्पादों के दाम इतने बढ़ चुके हैं कि उनके पास पैकेज बढ़ाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।
पार्लर संचालकों के अनुसार दुल्हन का मेकअप पैकेज अब 15 हजार रुपये से शुरू होकर एक लाख रुपये तक जा रहे हैं। पार्लर संचालिका रोमिका सिंह बताती हैं कि ब्राइडल मेकअप में इस्तेमाल होने वाले इंटरनेशनल ब्रांड, सीरम, एयरब्रश मशीन, हेयर एक्सेसरीज और प्री-स्किन ट्रीटमेंट की कीमतें पिछले दो वर्षों में 40 से 70 फीसद तक बढ़ी हैं। हमें भी मजबूरी में रेट बढ़ाने पड़े हैं। वहीं गांव की बेटियों के लिए वह विशेष पैकेज कॉस्मेटिक ब्रांड, एयरब्रश मेकअप, हाइड्रा फेशियल, हेयर ज्वेलरी और आउटडोर फोटोशूट मात्र आठ हजार में दे रही हैं। ताकि गांव के लोगों को बेटियों की शादी में पार्लर का ज्यादा बोझ न पड़े और बहनों की ख्वाहिश भी पूरी हो सके। रोमिका बताती हैं कि 10-15 साल पहले की स्थिति देखें तो तब सामान्य दुल्हन शृंगार तीन हजार रुपये से लेकर 10 हजार रुपये में हो जाता था। महंगे ब्रांड का मेकअप भी 15-20 हजार में मिल जाता था। आज की तुलना में वह समय काफी सस्ता था।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
क्या देखकर मेकअप करना संभव
ब्यूटी एक्सपर्ट रोमिका सिंह बताती हैं कि आजकल इंटरनेट ने सीखने के तरीके बदल दिए हैं। यूट्यूब देखकर मेकअप करना संभव है, लेकिन तभी जब महिलाओं या बेटियों को पहले से थोड़ा मेकअप करना जानती हों। ब्राइडल मेकअप में गलती की गुंजाइश कम होती है। इसलिए पहले प्रैक्टिस करें, फिर शादी वाले दिन ट्राई करें। कई युवतियां आजकल मेंहदी, हल्दी और प्री-वेडिंग शूट जैसे हल्के मेकअप खुद ही यू-ट्यूब देखकर कर लेती हैं। शादी के मुख्य कार्यक्रम में अब भी अधिकतर परिवार प्रोफेशनल को ही प्राथमिकता देते हैं। महंगाई के इस दौर में दुल्हन का शृंगार भी शादी के बजट का बड़ा हिस्सा बन गया है। ऐसे में लोग विवेकपूर्ण फैसले लेते हुए जहां खर्च कम करने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं कुछ परिवार परंपरा और रौनक के लिए महंगे पैकेज भी बुक कर रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बीते 10 वर्षों का तुलनात्मक चार्ट
वर्ष सामान्य मेकअप ब्राइडल प्रीमियम मेकअप
2010–12 तीन से पांच हजार रुपये छह से 10 हजार रुपये
2015–16 पांच से 10 हजार रुपये 10 से 15 हजार रुपये
2020-21 आठ से 15 हजार रुपये 15 से 20 हजार रुपये
2024–25 15 से 20 हजार रुपये 21 से 30 हजार रुपये