{"_id":"692dd8484933c92a730e3831","slug":"bpax-secretary-suspended-for-arbitrariness-in-fertilizer-distribution-banda-news-c-212-1-bnd1017-136907-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: खाद वितरण में मनमानी पर बीपैक्स के सचिव निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: खाद वितरण में मनमानी पर बीपैक्स के सचिव निलंबित
विज्ञापन
एक सचिव व कृषि पर्यवेक्षक नरैनी व महुआ के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के लिए लखनऊ भेजा पत्रफोटो - 15 बीते 28 नवंबर को प्रकाशित खबर। अर्काइव
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बांदा। किसानों को खाद वितरण में अनियमितता और मनमानी उजागर होने पर सहायक आयुक्त निबंधक ने बीपैक्स के सचिव को निलंबित करते हुए अन्य पर कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा है। बीती 27 नवंबर को सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अंसल कुमार ने कस्बे के बीपैक्स और क्रय-विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों से खाद न मिलने की समस्याएं सुनीं और पाया कि खाद वितरण तथा स्टॉक के अभिलेख पूरी तरह अपूर्ण हैं। इसी आधार पर वह मौके से सभी अभिलेख अपने साथ जांच के लिए ले गए थे। जिसपर किसानों की खाद समस्या तथा औचक निरीक्षण पर अभिलेख अधूरे पाए जाने की प्रमुखता से अमर उजाला अखबार में 28 नवंबर को खबर प्रकाशित की गई थी। सोमवार को जांच रिपोर्ट आने के बाद सहायक आयुक्त अंसल कुमार ने बीपैक्स के सचिव रामेंद्र द्विवेदी को उर्वरक वितरण में अनियमितता और अभिलेखों में भारी कमी मिलने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसके साथ ही क्रय-विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड के सचिव राम सिंह तथा सहकारी कृषि पर्यवेक्षक/प्रभारी सहायक विकास अधिकारी नरैनी व महुआ के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के लिए अपर आयुक्त निबंधन प्रशासन सहकारिता लखनऊ को पत्र भेजा गया है। अंसल कुमार ने स्पष्ट किया कि किसानों को परेशान करने या मनमानी करने वाले किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। ज्ञात रहे कि बीते कई महीनों से किसानों को खाद लेने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। कभी मशीन खराब होने का बहाना तो कभी टोकन न मिलने के कारण किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ा। कई बार नाराज किसानों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर विरोध भी दर्ज कराया था।