बूथ कमेटियों में सभी वर्गों को तरजीह दें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबेरू। सपा के विधान सभा क्षेत्र स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और प्रदेश सरकार की विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को कहा गया। विधान सभा चुनाव में दोबारा अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया। शनिवार को एक मैरिज हाल में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश सचिव एसएन सिंह ने कहा कि पार्टी ने विधानसभा चुनाव के पहले जनता से किए गए सभी वादे पूरे कर दिए। विधायक विशंभर सिंह यादव ने पांच साल में क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए जनता का साथ देने का भरोसा दिया।
जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन मजबूत होने पर ही चुनाव में जीत का दारोमदार है। कार्यकर्ताओं को पार्टी प्रत्याशी को जिताने में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया। विरोधी पार्टियों के दुष्प्रचार से सावधान रहने को कहा। सम्मेलन में नगर अध्यक्ष दिलीप सोनी, विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष लाखन निषाद, आत्माराम यादव, देवराज गुप्ता, भूपत यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष सूर्यपाल सिंह यादव, शिवमंगल सिंह, डा.रामऔतार शिवहरे, इमरान अली राजू, इस्लाम खां, छेदीलाल गुप्ता, संजय खेंगर, पीयूष गुप्ता, रामबाबू निषाद, चंद्रप्रकाश अग्रहरि, रमाशंकर यादव, विमलेश यादव, जाहिद खां, ज्ञान यादव, भरतलाल दिवाकर, कमल मौर्या, रुखसाना हाशमी, केके महंत, चंद्रभवन चंद्रवंशी, श्रीराम यादव, संजीव यादव आदि मौजूद रहे।