फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Boeing Bundelkhand boasting of well-tank Jiao

कुआं-तालाब जियाओ मुहिम बुंदेलखंड को वरदान

Sat, 22 Jun 2019 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Boeing Bundelkhand boasting of well-tank Jiao
जल संरक्षण की शपथ ग्रहण कराते प्रमुख सचिव व जिले के नामित नोडल अधिकारी संजय आर भुसरेड्डी। साथ में - फोटो : BANDA
बांदा। कुआं-तालाब जियाओ अभियान के तहत शनिवार को छाबी तालाब से निकाले गए जल मार्च को प्रदेश के प्रमुख सचिव चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास संजय आर भूसरेड्डी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि सबके सहयोग से जल संकट से निपटने को चलाई गई मुहिम बुंदेलखंड के लिए वरदान साबित होगी।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने कहा कि सुंदर जलाशय व झरनों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए। पेयजल आधारभूत सुविधाओं में एक है। बिना जल के जीवन जीने की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। पानी के महत्व को समझना होगा। संसाधनों का गलत प्रयोग नहीं करना चाहिए। आने वाले समय में जल संकट विकराल रूप ले सकता है।
विज्ञापन

अभियान में बच्चों को ज्यादा शामिल किया जाए। पानी के महत्व को समझे और माता पिता को पानी के प्रति जागरूक करें। बच्चें प्रेरक बने वह हमारे राष्ट्र के भविष्य है। अंत में उन्होंने जल संरक्षण की शपथ दिलाई। डीएम हीरालाल ने जल संकट गंभीर विषय है। पीने योग्य पानी का स्तर दिनोदिन गिरता जा रहा है। व्यक्ति के शरीर में 75 फीसदी पानी होता है। यह स्पष्ट करता है कि जीवन में पानी कितना उपयोगी है। पानी को संरक्षित नहीं किया तो जीवन जीने की कल्पना छोड़ दें। किसानों को खेतों की सिंचाई माइक्रो और ड्रिप पद्धति से करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि अगले 20 दिन में छाबी तालाब को मॉडल तालाब बनाया जाएगा। इससे सफाई, स्वच्छ वातावरण का माहौल बनाने का प्रयास होगा। अभियान के माध्यम से लोगों में कुआं-तालाब खुदाई की सोच पैदा करना है। बच्चों की तरह इनसे भी प्रेम करें। सामूहिक श्रमदान से कुआं-तालाब खुदवाकर वर्षा जल को एकत्र कर जल संकट से उबरने का प्रयास किया जाए। रैली में छात्र, एनसीसी कैडेट, आजाद हिंद फौज, व्यापारी, अधिकारी व कमचारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed