{"_id":"59caa8da4f1c1baa538b48f0","slug":"blow-cm-s-effigy-against-black-sticks-in-bhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू में लाठी चार्ज के विरुद्ध सीएम का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू में लाठी चार्ज के विरुद्ध सीएम का पुतला फूंका
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
अतर्रा में मुख्यमंत्री का पुतला फूंकते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के बीएचयू में छात्राओं पर लाठी चार्ज के विरोध में अतर्रा में पीजी कॉलेज के छात्रों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। इलाहाबाद-बांदा राष्ट्रीय मार्ग जामकर सरकार विरोधी नारे लगाए। इस दौरान पुलिस नदारद रही।
अतर्रा महाविद्यालय के छात्र नेता अमोल यादव की अगुवाई में बुधवार को कॉलेज के सामने मुख्यमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला फूंक कर आक्रोश जताया। कहा कि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में अपनी समस्याएं लेकर छात्राएं अनशन कर रहीं थी। पुलिस ने उन पर लाठी चार्ज किया। सरकार अपने वादों पर पूरी तरह विफल है। केवल सफाई स्वच्छता में ही उलझी है।
राज्यपाल से लाठीचार्ज की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। उधर, छात्रों के विरोध प्रदर्शन में करीब एक घंटे नेशनल हाइवे पर यातायात अवरुद्ध रहा। पुलिस या प्रशासन के अधिकारी नदारद रहे। प्रदर्शन में छात्र नेता सौरभ सिंह कुशवाहा, शिवचरण यादव, संतोष यादव, रंजीत सिंह, मनीष गर्ग, आशाचंद्र यादव, विनय यादव, सौरभ पाठक आदि मौजूद रहे।