फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BJP's farewell fixed after Lok Sabha elections- Swami Prasad

Banda News: लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा की विदाई तय- स्वामी प्रसाद

Thu, 29 Jun 2023 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 29 Jun 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
BJP's farewell fixed after Lok Sabha elections- Swami Prasad
बांदा। तीखे बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर राष्ट्रपति का नाम लेते हुए भाजपा पर हमला बोला है। कहा कि देश के सर्वोच्च पद पर आसीन राष्ट्रपति को दिल्ली के जगन्नाथ मंदिर में प्रवेश न देने वालों के खिलाफ आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। राष्ट्रपति को आदिवासी होने के नाते जातीय मानसिकता के चलते जगन्नाथ मंदिर में प्रवेश से रोक दिया गया था। कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की विदाई तय है।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य बुधवार को यहां अतर्रा में बसपा के पूर्व मंत्री रहे बाबू सिंह कुशवाहा की माता जी के निधन पर उनकी तेरहवीं संस्कार में शामिल होने बुधवार की देर शाम यहां आए थे। वहां से वापसी में वह बबेरू रोड स्थित आरटीओ कार्यालय के पास स्थित एनर्जी गार्डन में कार्यकर्ताओं से मिले। यहां उन्होंने कहा कि 20 जून को दिल्ली के जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना करनें पहुंचीं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को बेरिकेडिंग पर ही रोक दिया गया था। जबकि इसी मंदिर में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से गर्भ के अंदर पूजा कराई गई।
विज्ञापन

क्योंयह मामला सोशल मीडिया में उजागर होने के बाद आज तक भाजपा सरकार ने राष्ट्रपति को बेरिकेडिंग पर रोकने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। जबसे भाजपा सत्ता में आई बेरोजगार युवकों को पेट भरने के लाले हैं। महंगाई चरम पर है। एयरपोर्ट, रेलवे समेत तमाम सरकारी विभागों को बेचा जा रहा है। लोक सभा चुनाव में भाजपा की विदाई तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed