{"_id":"5c44bd12bdec22270f4fbe2e","slug":"bjp-to-be-reduced-to-lok-sabha-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव में सिमट जाएगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव में सिमट जाएगी भाजपा
Sun, 20 Jan 2019 11:55 PM IST
ASIF ASIF
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Published by: ASIF ASIF
Updated Sun, 20 Jan 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष जुबैर अहमद कुरैशी।
- फोटो : अमर उजाला
लोकतांत्रिक जनता दल प्रांतीय अध्यक्ष जुबैर अहमद कुरैशी ने कहा है कि तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों ने बता दिया है कि भाजपा की विदाई के दिन आ गए हैं। लोकसभा के आम चुनाव के बाद यह इतिहास के पन्नों में सिमट जाएगी। राष्ट्रीय महासचिव सुशील मोराले ने कहा कि देश की रक्षा और अस्मिता के साथ सीबीआई, आरबीआई और चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं की स्वतंत्रता पर भी हमला हो रहा है।
विज्ञापन
रविवार को यहां मैरिज हाल में आयोजित चित्रकूटधाम मंडलस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रांतीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव ने उपरोक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि आने वाला कल देश की धर्मनिरपेक्ष ताकतों का है। इसमें लोकतांत्रिक जनता दल अपने पुरोधा शरद यादव के नेतृत्व में सांप्रदायिक शक्तियों को खदेड़ने में अहम भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
दल के जिलाध्यक्ष हरीमोहन गुप्ता ने कहा कि मंदिर-मस्जिद के नाम पर अब देश के लोगों को मूर्ख नहीं बनाया जा सकता। मंडल अध्यक्ष रामसुफल यादव ने कहा कि उनकी पार्टी साझा विरासत के लिए संकल्प ले चुकी है। सम्मेलन की अध्यक्षता बदरुद्दीन सिद्दीकी ने की। संचालन महिला मंच अध्यक्ष साधना द्विवेदी ने किया। जुनैद अहमद, परवेज, राधेश्याम यादव, डॉ. अच्छेलाल निषाद, प्रमोद आजाद ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन