फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   bjp,temple,rupees,CM,government

50 लाख से होगा खत्री पहाड़ मंदिर का विकास

Sat, 20 Mar 2021 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
bjp,temple,rupees,CM,government
bjp,temple,rupees,CM,government - फोटो : BANDA
बांदा/खत्री पहाड़। प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर शनिवार को भाजपा कार्यक्रमों की धूम रही। मंडपम में आयोजित समारोह में विधायक प्रकाश द्विवेदी ने जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान किया।
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा की नीतियां हर घर तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कई विभागों के पत्रक बांटे गए। भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, संतोष गुप्ता, पुरुषोत्तम पांडेय, जगराम सिंह चौहान, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना गुप्ता, पुष्कर द्विवेदी, रजत सेठ, अनिरुद्ध त्रिपाठी, कल्लू सिंह राजपूत, संजीव निगम नीलू, ममता मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

उधर, खत्री पहाड़ में मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के तहत सिद्धिदात्री विंध्यवासिनी देवी में विधायक द्विवेदी ने पर्यटन विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। बताया कि 50 लाख की लागत से मंदिर का विकास किया जाएगा। खंड विकास अधिकारी महुआ संजीव बघेल, तहसीलदार नरैनी सुशील सिंह, डॉ.अनिल त्रिपाठी, प्रेमस्वरूप, शैलेंद्र शुक्ला, रामकृष्ण शुक्ला, मुन्नीलाल चौरसिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
फोटो परिचय-18-बबेरू में पुस्तक का विमोचन करते सांसद आरके सिंह पटेल व विधायक चंद्रपाल कुशवाहा आदि।
चार साल पूरे होने पर पुस्तक का विमोचन
बबेरू। प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर उपलब्धियां गिनाईं गईं। सांसद आरके सिंह पटेल व क्षेत्रीय विधायक चंद्रपाल कुशवाहा ने पुस्तक का विमोचन किया। सांसद ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बुंदेलखंड की प्रगति के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू कराई हैं। विधायक ने कहा कि खटान और अमलीकौर पेयजल योजना से घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने का काम किया जा रहा है। एसडीएम महेंद्र प्रताप सिंह ने भी उपलब्धियां बताईं। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को चार पहिया वाहन की चाबी सौंपी। अजय पटेल, एसएस भारतीय, प्रताप सिंह सचान विश्वेश्वर पांडेय, विजय विक्रम सिंह ने भी संबोधित किया। खंड विकास अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार द्विवेदी, विनय तिवारी, रामनरेश मिश्रा, रामप्रकाश साहू, राजा दीक्षित, राजीव मिश्रा, विष्णु प्रताप सिंह, सुनील पटेल, संदीप सिंह, सुनीता भारती, हेमलता वर्मा, सुशीला नामदेव आदि मौजूद रहे।

-----------------
हनुमान मंदिर का होगा विकास
नरैनी। हनुमान मंदिर गुढ़ाकलां की पर्यटन विकास परियोजना का शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक राजकरन कबीर ने किया। उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि 50 लाख रुपये की लागत से मुख्य द्वार, रामलीला मंच व इंटरलॉकिंग आदि कार्य होंगे। संयोजक डॉ. देवेंद्र सिंह भदौरिया, खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार सिंह, अमित कुमार यादव, सौरभ शर्मा, अशोक राजपूत, वेद प्रकाश निराला, शिव मोहन गुप्ता, आत्माराम शुक्ला, राकेश मिश्रा, अरुण सिंह पटेल आदि मौजूद रहे। संचालन ओमप्रकाश पांडेय ने किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed