फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   bjp ne 228 gav me di dustak

भाजपा नेताओं ने 228 गांवों में दी दस्तक

Sun, 30 May 2021 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
bjp ne 228 gav me di dustak
बांदा। केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के सात वर्ष पूरे होने पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे देश व्यापी सेवा ही संगठन है कार्यक्रम की श्रृंखला में रविवार को जनपद के 228 गांवों में भाजपा नेताओं ने दस्तक दी। विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। मास्क, सैनिटाइजर और राशन आदि बांटकर जागरूक किया।
विज्ञापन

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के अलग-अलग जत्थे गांवों में पहुंचे। जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने तिंदवारी क्षेत्र के जमालपुर व पैलानी में सामग्री वितरित की। शैलेंद्र जायसवाल, राजेश सिंह, प्रधान शिवचरन शुक्ला, अरविंद चंदेल आदि शामिल रहे। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने महुआ और खानपुर गांवों में मंडल अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ल समेत कार्यकर्ताओं के साथ दस्तक दी। बबेरू विधायक चंद्रपाल कुशवाहा ने मर्का व कमासिन में सामग्री वितरण की। मंडल अध्यक्ष सोहन सिंह व प्रदीप मिश्र आदि उपस्थित रहे। नरैनी विधायक राजकरन कबीर ने रीगा गांव में मास्क वितरित किए। जिला महामंत्री संजय सिंह ने अतर्रा ग्रामीण और मंत्री देवेंद्र सिंह भदौरिया ने मुकेरा गांव, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष दीपक सिंह गौर ने मरझर, अशोक कुशवाहा ने नरैनी में भागीदारी की।
विज्ञापन

इस मौके पर वेद निराला, हरिहर मिश्रा, लाला राम राजपूत आदि मौजूद थे। महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता ने गंछा गांव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल ने फतपुरवा, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शीला सिंह ने महोखर, प्रांतीय परिषद सदस्य बलराम सिंह कछवाह ने खप्टिहा कलां, बुंदेलखंड विकास बोर्ड उपाध्यक्ष अयोध्या सिंह पटेल ने पतवन, सदस्य माता बदल प्रजापति ने बरईमानपुर, जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने महुई गांव में मास्क आदि का वितरण और स्वच्छता आदि की जानकारी दी। इस मौके पर धीरेंद्र सिंह, राहुल सिंह, अमित निगम, हिम्मत सिंह, प्रेमनारायण शुक्ल, डॉ. सुभाष गुप्ता, कृष्णराम द्विवेदी, अवधेेश सिंह, छविनाथ शर्मा, अमित अवस्थी, सुरेंद्र विश्वकर्मा, राजेंद्रानंद सरस्वती, शिवम बाजपेयी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने बंटवाई मेडिकल किट
बांदा। सेवा ही संगठन है कार्यक्रम के तहत सांसद आरके सिंह पटेल ने मेडिकल किट बंटवाई। जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद और सांसद प्रतिनिधि स्वदेश शिवहरे गोलू ने सैनिटाइजर, मास्क और भाप लेने की मशीन की किट लोगों को बांटी। राकेश गुप्ता दद्दू, दिलीप गुप्ता, राहुल द्विवेदी आदि शामिल रहे। उधर, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष कुमार गुप्ता ने संकट मोचन मंदिर में सफाई की और पिपरी गांव में मास्क आदि बांटे। उनके साथ नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, संतोष राजपूत, नरेश शुक्ला, प्रांजल मिश्रा, बृजकिशोर द्विवेदी आदि शामिल रहे। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता ने भी गांवों में मास्क इत्यादि बांटे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed