{"_id":"57af5fbb4f1c1b502dee4830","slug":"bjp-members-filled-in-the-election-fervor","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों में भरा चुनावी जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों में भरा चुनावी जोश
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 13 Aug 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
भाजपा युवा मोर्चा की बैठक में बोलते राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवभूषण सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। चुनावी वर्ष में भाजपा ने भी युवाओं में जोश भरने की कवायद शुरू कर दी हैं। शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवभूषण सिंह सहित कई अन्य नेताओं ने कहा कि युवा ही परिवर्तन लाते हैं। प्रदेश की सरकार भी युवा ही बदलेंगे।
विज्ञापन
भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित सम्मेलन में मोर्चा के प्रदेश मंत्री शिव सिंह भारती ने युवाओं में जोश भरा। कहा कि विधान सभाचुनाव में एकजुट होकर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनवाएं। अध्यक्षता कर रहे भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव ने कहा कि जिस ओर जवानी चलती है, उस ओर जमाना चलता है। सम्मेलन में युवा मोर्चा के विभिन्न स्तर के पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
मोर्चा के बुंदेलखंड क्षेत्रीय मंत्री धीरेंद्र सिंह समेत भाजपा नेताओं में शिवशंकर भोले, विजय बहादुर सिंह परिहार, प्रेमनारायण द्विवेदी, अजित गुप्ता, नीतेश अज्ञात, सुशील गुप्ता, आलोक मिश्रा, विक्रम सिंह, राहुल सोनी, देवा त्रिपाठी, सुधीर कुशवाहा, विष्णु कांत, भोजेंद्र प्रताप, बसंत गुप्ता, अजय प्रताप, अरविंद त्रिपाठी, पीयूष गर्ग भी शामिल रहे।
विज्ञापन