{"_id":"93f48e474b0ef329059958f0cd1dc852","slug":"bjp-members-criticized-the-state-government-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क, बिजली, पानी के लिए धरना, भाजपाइयों ने प्रदेश सरकार को कोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क, बिजली, पानी के लिए धरना, भाजपाइयों ने प्रदेश सरकार को कोसा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 21 Feb 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में सड़क, बिजली और पानी संकट के मुद्दों पर भाजपाइयों ने धरना और जनसभा में प्रदेश सरकार को जमकर कोसा। जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर एक सप्ताह में समस्याओं को निराकरण न होने पर आंदोलन और जेल भरो की चेतावनी दी।
विज्ञापन
शनिवार को यहां स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट में भाजपा ने धरना के साथ जनसभा की बांदा-चित्रकूट सांसद भैरों प्रसाद मिश्र और हमीरपुर-महोबा सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल समेत तमाम छोटे-बड़े भाजपा नेता मौजूद रहे। सभी ने प्रदेश की सपा सरकार को आड़े हाथों लिया। कहा कि सड़क, बिजली और पारी की पूरे मंडल में गंभीर समस्या है।
विज्ञापन
इन विभागों के अधिशासी अभियंता हाथ में हाथ धरे बैठे हैं। सड़कों की दुर्दशा है कि बाहर से आने वाले लोग प्रदेश सरकार को कोसते हुए अक्सर अपनी यात्रा स्थगित कर देते हैं या लौट जाते हैं।
विज्ञापन
बांदा-बबेरू-कमासिन-राजापुर मार्ग, बबेरू-मरका मार्ग, कमासिन-मरका मार्ग, बांदा-बिसंडा मार्ग, अतर्रा-बिसंडा, खुरहंड-गिरवां, नरैनी-कालिंजर, पपरेंदा-पैलानी, बांदा-चिल्ला, बांदा-बेंदाघाट, पैलानी-अदरी, बिलबई-गुदनी, भभुवा-पिंडारन, गोयरा-लोहरा, भुजरक-लोहरी, पैलानी-जसपुरा आदि मार्ग ध्वस्त पड़े हैं।
बिजली की कटौती परीक्षाओं में भी हो रही है। फाल्ट से भी आपूर्ति बाधित हो रही है। किसानों से जबरन वसूली की जा रही है। भाजपा नेताओं ने यही ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
जिलाध्यक्ष भैरों प्रसाद मिश्र सहित पूर्व अध्यक्ष अखिलेश कुमार, अजय सिंह पटेल, धर्मेंद्र त्रिपाठी, संतू गुप्ता, अशोक त्रिपाठी जीतू, मंजूर खां, विजय पाल सिंह, राजेश शुक्ला, अयोध्या प्रसाद सिंह, राकेश तिवारी, चंद्रपाल कुशवाहा, सूर्यपाल चौहान, दिलीप राजपूत, देवेंद्र प्रताप सिंह, राजकरन कबीर, राकेश तिवारी, रामहित निषाद आदि शामिल रहे।
सदस्य बनाए
अतर्रा। हिंदू युवा वाहिनी प्रदेश संयोजक राकेश राय ने बैठक कर कार्यकारिणी गठित की। तहसील अध्यक्ष सत्यम तिवारी, अशोक सिंह, मनीष पांडेय, अर्जुन वर्मा, आशीष, मोहित सोनी आदि मौजूद रहे। बैठक में योगेंद्र गिरि, राहुल सोनी, सूरज सोनी, विकास गुप्ता, बैजनाथ राजपूत को कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए।