फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BJP government does not control the administration

भाजपा सरकार का प्रशासन पर नहीं नियंत्रण

Mon, 24 Aug 2020 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
BJP government does not control the administration
कलक्ट्रेट में डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते जन अधिकारी पार्टी पदाधिकारी। - फोटो : BANDA
बांदा। बिगड़ी कानून व्यवस्था, बेरोजगारी आदि मुद्दों को लेकर जन अधिकार पार्टी और भागीदारी संकल्प मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन दिया। इसमें कहा कि भाजपा सरकार का प्रशासन पर नियंत्रण नहीं है। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में लघु, सीमांत किसानों और व्यापारियों का कर्ज और बिजली बिल माफ करने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट में डिप्टी कलक्टर सुरेंद्र कुमार को दिए 10 सूत्री ज्ञापन में कहा कि पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के ऊपर हमले हो रहे हैं। हत्या, लूट, दुराचार आदि की घटनाएं बढ़ी हैं। डीजल और पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही हैं। आरक्षण में पिछड़ों को उनका हक नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

अगुवाई पार्टी के बुंदेलखंड प्रभारी लोधी महेंद्र पाल वर्मा ने की। घनश्याम कुशवाहा, रविकांत कुशवाहा, लवलेश (लल्लू), लियाकत खां, राजेश, हर्ष कुमार सिंह, शुभम सिंह, अर्पित भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जन अधिकार पार्टी प्रदेश अध्यक्ष रमेश प्रसाद निषाद ने जिला संगठन के चारों विधान सभा क्षेत्रों की समीक्षा की। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और विधान सभा चुनाव की तैयारी में जुटने को कहा। पार्टी में शामिल लोगों को सदस्यता ग्रहण कराई। सौरभ कुशवाहा को छात्र मोर्चा व प्रेमा कुशवाहा को महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed