फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BJP candidate against the two stations reported abduction

भाजपा प्रत्याशी के विरुद्ध दो थानों में अपहरण की रिपोर्ट

Fri, 05 Feb 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 05 Feb 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
BJP candidate against the two stations reported abduction

बांदा। ब्लाक प्रमुख पद पर कब्जा करने के लिए

विज्ञापन
सत्तारूढ़ दल सपा ने चुनाव के ऐन मौके पर दबंगई और सत्ता की हनक दिखाई। विरोधी प्रत्याशियों के हौसले पस्त करने के लिए उनके विरुद्ध थानों में रिपोर्ट दर्ज करा दी।

बड़ोखर ब्लाक से भाजपा प्रत्याशी पर दो अलग-अलग थानों मेें रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें अपहरण और धौंस धमकी की धाराएं लगाई गई हैं। नामांकन में भी सत्ता का असर साफ नजर आया।

नामांकन की पूर्व संध्या पर बड़ोखर ब्लाक से भाजपा प्रत्याशी विशंभर सिंह लालू के विरुद्ध देहात कोतवाली और मटौंध थानों में रिपोर्ट दर्ज हो गई।

बड़ोखर ब्लाक के तिंदवारा गांव की बीडीसी सदस्य गीता ने देहात कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसके पति बृजकिशोर को बृहस्पतिवार की शाम लामा गांव के पास विशंभर सिंह उर्फ लालू और उनके भाई राजेश ने 4-5 अन्य साथियों के साथ रोककर धमकी दी कि प्रमुख के चुनाव में उसे वोट न दिया तो जान से मार देंगे।

यह भी आरोप लगाया कि उसके पति को जीप में डालकर अगवा करने की कोशिश की गई। पुलिस ने लालू, भाई राजेश सहित 4-5 अज्ञात के विरुद्ध धारा 147 और 364 ए की रिपोर्ट दर्ज कर की है।

कोतवाली प्रभारी संजय सिंह यादव ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। वे जांच कर रहे हैं। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।

बृहस्पतिवार की ही रात मटौंध थाने में भी भाजपा प्रत्याशी विशंभर सिंह लालू और उनके भाई के विरुद्ध अपहरण व धौंस धमकी की रिपोर्ट बीडीसी सदस्य बिंदी पाल (खैराडा) ने दर्ज कराई है। कहा कि तीन दिन पहले आरोपियों ने वोट देने के लिए उसे धमकाया था।

बृहस्पतिवार की रात दोनों फिर उसके घर आए और अपहरण की धमकी दी। पुलिस ने प्रत्याशी और उसके भाई पर 364 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज की है। मटौंध थानाध्यक्ष उमापति मिश्र का कहना है कि मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। जांच की जा रही है। फिलहाल गिरफ्तारी नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed