फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bio gas plants will be set up in four districts

चार जिलों में लगेंगे बायो गैस प्लांट

Wed, 04 Aug 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bio gas plants will be set up in four districts
Bio gas plants will be set up in four districts - फोटो : BANDA
बांदा। बुंदेलखंड के चार जनपदों में केंद्र सरकार की गोबर-धन योजना से बायो गोबर गैस प्लांट की स्थापना होगी। चारों जनपदों से मॉडल के रूप में एक-एक स्थायी गोशाला चयनित की जाएगी। योजना में उन गांवों को शामिल किया जाएगा, जहां गोशालाएं और पशुओं की आबादी अधिक है। प्लांट से मिलने वाली गैस व बिजली ग्राम पंचायतों को दी जाएगी, ताकि उनकी आय में बढ़ोतरी हो।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की गोबर-धन योजना में प्रदेश के 36 जनपदों को शामिल किया गया है। इनमें बुंदेलखंड के चार जिले बांदा, झांसी, ललितपुर और जालौन को शामिल किया गया है। स्वच्छ भारत मिशन के निदेशक ने जिलाधिकारियों को भेजे पत्र में योजना के क्रियान्वयन व दायित्वों के बारे में अवगत कराया है। बायो गैस प्लांट की स्थापना के लिए भूमि और कार्यदायी संस्था का चयन करने को कहा है, ताकि बायो गैस प्लांट की स्थापना समय से हो सके। निदेशक ने कहा कि बायो गैस प्लांट की स्थापना में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन

इस पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति नजर रखेगी। लापरवाही पर समिति अधिकारियों को जिम्मेदार मानते हुए कार्रवाई की जाएगी। कहा कि बायो गैस प्लांट की स्थापना से मिलने वाली गैस व बिजली ग्राम पंचायतों को दी जाएगी, ताकि वह अपनी आय में वृद्धि कर सकें। इसके सफल संचालन के बाद गोबर-धन वेस्ट टू वेल्थ कार्यक्रम के तहत चयनित जिलों में कंप्रेस्ड बायो गैस प्लांट और को-आपरेटिव बेस्ड क्लस्टर मॉडल बायो गैस प्लांट स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लांट की स्थापना में खर्च होंगे 50 लाख
बांदा। गोबर-धन योजना से स्थापित होने वाले गोबर बायो गैस प्लांट पर करीब 50 लाख रुपये खर्च होंगे। यह धनराशि जिले को दो किस्तों में दी जाएगी। प्रथम किस्त में जनपद को 30 लाख व द्वितीय किस्त में 20 लाख रुपये दिए जाएंगे। प्लांट की स्थापना में कच्चा काम मनरेगा श्रमिकों से कराया जाएगा।

-
बायो गैस प्लांट को भूमि का चयन करे समिति
बांदा। डीएम आनंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट में क्रियान्वयन समिति/गोबर-धन सेल की बैठक हुई। डीएम ने निर्देश दिए कि जिला पशु चिकित्साधिकारी के साथ समिति बनाकर जिले की प्रत्येक स्थायी गोशाला का निरीक्षण कर भूमि का चयन किया जाए। बायो गैस प्लांट की स्थापना गांव की आबादी से अधिक दूर न हों। सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य ने परियोजना के क्रियान्वयन के लिए डीपीआर तैयार करने व एजेंसी के चयन के संबंध में जानकारी दी। नरैनी ब्लाक प्रमुख मनफूल पटेल, बड़ोखर खुर्द ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह, जिला पंचायत सदस्य सदाशिव अनुरागी, जिला पशु चिकित्साधिकारी, अधिशासी अभियंता जल निगम, जिला कंसलटेंट मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed