{"_id":"63fa510697313e7ed906e1a4","slug":"bike-riders-snatched-49-thousand-rupees-from-the-farmer-banda-news-c-12-1-97233-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बाइक सवारों ने किसान से छीने 49 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बाइक सवारों ने किसान से छीने 49 हजार रुपये
विज्ञापन
अतर्रा। बैंक से पैसा निकाल कर पैदल जा रहे किसान को असलहों के बल पर बदमाशों ने लूट लिया। किसान ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के बजरंगपुर अंश नगवारा गांव निवासी राम सागर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को धान बिक्री के आर्यावर्त बैंक से 49 हजार रुपये निकाले। जेब में रखकर पैदल घर जा रहा था। चौक बाजार पर स्टेशन रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोका। उसे अपना मामा बताते हुए अपनी बाइक में बैठा लिया।
उसे बदौसा रोड पर पीएनबी से आगे ले जाने लगे तो विरोध किया। इस पर बाइक सवार उसे एक गली में ले गए और तमंचा लगाकर रुपये छीन लिये। शोर मचाया तो दोनों बाइक से भाग निकले। किसान ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बैंक व अन्य स्थानों में सीसीटीवी फुटेज देखे। किसान का आरोप है कि पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कोतवाली निरीक्षक अनूप दुबे ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच कर जल्द ही खुलासा किया जाएगा।