फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bike rider injured in truck collision

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल

Fri, 18 Nov 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 18 Nov 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
Bike rider injured in truck collision
एक्‍सीडेंट - फोटो : अमर उजाला

बांदा। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। हेलमेट न लगाए होने से सिर में गंभीर चोट आई। उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। एक अन्य घटना में बाइक की टक्कर से छात्रा घायल हो गई।

विज्ञापन


गिरवां थाना क्षेत्र के अर्जुनाह गांव निवासी विजयपाल (28) शुक्रवार को सुबह बाइक पर गिरवां गांव जा रहा था। अर्जुनाह-गिरवां मार्ग पर सामने से आ रहे ट्रक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर ट्रक कब्जे में ले लिया। ईएमओ डा.विनीत सचान ने बताया कि हेलमेट न लगाए होने से सिर पर अंदरूनी गंभीर चोट आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पल्हरी गांव की सपना (18) पुत्री विजय प्रकाश गुरुवार को शाम स्कूल से साइकिल पर घर आ रही थी। तभी पीछे से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। चालक बाइक लेकर भाग निकला। ग्रामीणों ने सपना को जिला अस्पताल पहुंचाया।


वह अतर्रा के सरस्वती इंटर कालेज में 12वीं कक्षा की छात्रा है। एक अन्य घटना में अतर्रा थाना क्षेत्र के महदू का पुरवा निवासी बूदा (42) पुत्र लल्लू गुरुवार को शाम ट्रक पर अनाज भरे बोरे चढ़ाते समय पटरे से गिरकर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed