फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bike rider health worker died in a road accident

Banda News: बांदाः सड़क हादसे में बाइक सवार स्वास्थ्य कर्मी की जान गई

Tue, 29 Nov 2022 05:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Bike rider health worker died in a road accident
बृजेश की फाइल फोटो। - फोटो : BANDA
तिंदवारी। देहात कोतवाली क्षेत्र मेें बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार स्वास्थ्य कर्मी की मौत हो गई। वह बबेरू सीएचसी से काम कर बांदा लौट रहे थे। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन

तिंदवारी थाना क्षेत्र के जसईपुर निवासी बृजेश कुमार यादव (35) पुत्र धनीराम यादव शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला धीरज नगर में मकान बनाकर चार वर्ष से रहते थे। वह बबेरू सीएचसी में लेखा प्रबंधक के पद पर तैनात थे। रविवार देर रात सीएचसी से ड्यूटी कर बाइक से बांदा लौट रहे थे।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दोहा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बृजेश हेलमेट पहने था। बड़े भाई दिनेश सिंह ने बताया कि मृतक के परिवार में पत्नी ममता और आठ वर्ष का बेटा आदित्य है। देहात कोतवाली प्रभारी सैफ़ अहमद ने बताया कि पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन की तरफ से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed