{"_id":"5fecbb358ebc3e3d5a44e7b3","slug":"bike-rider-dies-due-to-car-collision-banda-news-knp603080416","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार दूधिये की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार दूधिये की मौत
विज्ञापन
बांदा/नरैनी। नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक चालक दूधिये की मौके पर ही मौत हो गई। कार को भी काफी नुकसान पहुंचा। सड़क हादसों की तीन अन्य घटनाओं में सात लोग घायल हो गए। इनमें एक ही कार पर सवार पांच लोग पनकी (कानपुर) के हैं। सभी को जिला अस्पताल लाया गया। एक घायल महिला को कानपुर रेफर किया गया है।
शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर बांदा-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर बड़ोखर ब्लाक कार्यालय के नजदीक बुधवार को शाम डिंगवाही गांव का दूधिया राकेश राजपूत (40) पुत्र रामकिशोर शहर में दूध बेचकर बाइक पर वापस जाते समय कार से टकरा गया। तेज रफ्तार कार से राकेश दूर जा गिरा और कुछ ही क्षणों में उसकी मौत हो गई।
कार भी असंतुलित और क्षतिग्रस्त होकर सड़क किनारे गहरी खाईं में जा घुसी। कार पर सवार और किशोर-किशोरी को मामूली चोटें आईं। कार बांदा शहर की बताई गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार का शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भेज दिया। बताया गया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। सिर पर भी गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
उधर, सड़क हादसों में चिल्ला थाना क्षेत्र में अतरहट-पपरेंदा गांव के पास डंपर व खाली ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। डंपर चालक बृजेंद्र प्रजापति पुत्र ब्रजलाल और क्लीनर कजरा उर्फ दीनदयाल अनुरागी घायल हो गए। दोनों हमीरपुर जनपद के रहने वाले हैं। उन्हें चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। उधर, ट्रक का ड्राइवर ट्रक छोड़कर भाग निकला।
देहात कोतवाली क्षेत्र में बांदा-चिल्ला रूट पर ट्रक की टक्कर से इनोवा कार सवार एक ही परिवार के माधुरी पांडे (65) पत्नी रामकिशोर, राजेंद्र प्रसाद पांडे (46) पुत्र रामकुमार पांडे, रौनक पांडे (12) पुत्र राजेंद्र पांडे, माही पांडे (15) पुत्री राजेंद्र पांडे, पूनम पांडे (42) पत्नी राजेंद्र पांडे घायल हो गए। ये सभी पनकी (कानपुर) के रहने वाले हैं। मैहर देवी (एमपी) से लौट रहे थे। माधुरी को कानपुर रेफर कर दिया गया। ट्रक चालक भाग निकला।
एक अन्य घटना में नरैनी-बांदा मार्ग पर पनगरा गांव से धान लादकर नागपुर (महाराष्ट्र) जा रहा ट्रक मंगलवार की रात नरैनी चौराहे पर पलट गया। चालक राहुल (कौशांबी) ने कूदकर जान बचाई।