फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bike rider dies after hitting a vehicle

वाहन से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 29 Jul 2020 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after hitting a vehicle
बांदा/तिंदवारी। ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। अस्पताल से इलाज कराकर लौटे पीछे बैठा पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दूसरी घटना में नागपंचमी का त्योहार मनाने ननिहाल आई छात्रा को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। कानपुर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी मनोज पाल (28) पुत्र धर्मराज मंगलवार को दोपहर अपने पांच वर्षीय पुत्र मनीष को बबेरू सीएचसी में दिखाने के बाद अपनी ससुराल शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव आ रहा था। मुरवल गांव के नजदीक सामने से उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक चला रहा मनोज और उसका पुत्र मनीष गंभीर रूप से घायल हो गए और देर तक सड़क में पड़े तड़पते रहे।
विज्ञापन

वहां से कई राहगीर गुजरे, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे बबेरू एसडीएम महेंद्र प्रताप ने एंबुलेंस बुलाई और दोनों को जिला अस्पताल भेजा। यहां डाक्टरों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल पुत्र का इलाज हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। भाई दिनेश ने बताया कि मृतक तीन भाइयों में बड़ा था और मजदूरी करता था। उसकी शादी 4 वर्ष पूर्व दुर्गेशनंदिनी के साथ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, परसौड़ा (तिंदवारी) गांव के राजू प्रजापति की बेटी पूनम उर्फ गुडिय़ा (15) अपनी मां चुन्नी देवी के साथ नागपंचमी मनाने ननिहाल बड़ागांव (बिसंडा) गई थी। मंगलवार को सुबह मंदिर के चबूतरे में खड़ी थी, तभी ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाए। यहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। वहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बांदा में शव का पोस्टमार्टम कराया है। पूनम 8वीं की छात्रा थी। ट्रैक्टर स्वामी उत्तम सिंह खुद चला रहा था। नया ट्रैक्टर खरीदने पर वह मंदिर प्रसाद चढ़ाने आया था। मामा ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed