फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bike rammed into a parked truck, two brothers died

खड़े ट्रक में घुसी बाइक, दो भाइयों की मौत

Sun, 13 Feb 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Bike rammed into a parked truck, two brothers died
बबेरू सीएचसी में शोकग्रस्त परिजन आदि। - फोटो : BANDA
बबेरू। इकलौती बहन की शादी से तीन दिन बाद ही दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गई। शादी समारोह में हुए खर्च का भुगतान करके घर लौट रहे भाइयों की बाइक सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। बहन की डोली उठने के कुछ घंटों बाद ही भाइयों की अर्थी उठी तो शादी की खुशियां गम बदल गईं और कोहराम मच गया। मरने वाले प्रवासी मजदूर थे। हादसे के वक्त हेलमेट न लगाए होने से दोनों के सिर पर आई चोट मौत की वजह बनी। हादसा शनिवार रात कोतवाली क्षेत्र के कमासिन रोड पर हुआ।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पून गांव निवासी श्याम लाल की बेटी वंदना की नौ फरवरी को शादी थी। 10 फरवरी को उसकी बरात बिदा हुई थी। श्याम के बेटा सुभाष (34) अपने छोटे भाई शोभा सरन (29) बहन के शादी समारोह में हुए खर्च का भुगतान करके बाइक से बबेरू से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कमासिन रोड पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति विद्यालय के पास तेज रफ्तार बाइक खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। बाइक सुभाष चला रहा था। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से पुलिस ने दोनों भाइयों को सीएचसी ले गई। वहां डॉक्टरों ने सुभाष को मृत घोषित कर दिया। जबकि शोभा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद शोभा सरन की भी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। दोनों भाई वापी गुजरात में नौकरी करते थे। बहन की शादी में घर आए थे। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मृतकों के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बुधवार को बहन की चौथी लेने जाना था
बबेरू (बांदा)। हादसे में जान गंवाने वाले सुभाषचंद्र और उसका भाई शोभा सरन वापी (गुजरात) में एक फैक्ट्री में मजदूरी करते थे। इकलौती बहन वंदना की शादी के लिए चार फरवरी को घर आए थे। चाचा देवीदयाल ने बताया कि शोभा सरन की शादी तीन साल पहले आरती के साथ हुई थी।

उसके एक पुत्र है। सुभाष अपने पीछे पत्नी भोला और तीन पुत्री व दो पुत्र छोड़ गया है। दो जवान बेटों की मौत से मां मैना और पिता श्यामलाल बदहवास हैं। परिजनों ने बताया कि घर में वंदना की चौथी (विदाई) की तैयारी चल रही थी। बिना मुहूर्त के वंदना को भाइयों के अंतिम संस्कार शामिल होने के लिए आना पड़ गया। परिजनों का कहना है कि अगर दोनों भाई हेलमेट लगाए होते तो शायद किसी एक की तो जान बच ही जाती।

सुभाष व शोभा सरन। (फाइल फोटो)

सुभाष व शोभा सरन। (फाइल फोटो)- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed