फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bike rammed into a parked truck, student killed, two injured

बाइक खड़े ट्रक से घुसी, छात्र की मौत, दो घायल

Sat, 13 Nov 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bike rammed into a parked truck, student killed, two injured
बांदा। तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा जाने पर छात्र की मौत हो गई। बाइक सवार दो घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। मृतक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट आई।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के कोनी पुरवा निवासी अरविंद (21) बड़े भाई अवधेश के साथ शहर स्थित गायत्री नगर में किराए के मकान में रह रहा था। शुक्रवार की शाम उमरहनी (बबेरू) गांव निवासी संदीप (16) पुत्र रामराज और बनसखा गांव निवासी विचित्र (18) पुत्र गुलाबचंद्र के साथ बाइक में मंडी समिति की तरफ जा रहा था। बाइक सड़क में खड़े ट्रक से टकरा गई। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टर ने अरविंद को मृत घोषित कर दिया। उसकी पास से मिले मोबाइल से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मृतक के भाई अवधेश ने बताया कि अरविंद बांदा में रहकर मिलिट्री की तैयारी कर रहा था। तीन भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बबेरू संवाद के मुताबिक कमासिन क्षेत्र के दांदौं गांव निवासी छेद्दू यादव (19) बाइक से ससुराल पतवन जाते समय बेर्रांव गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस से उसे सीएचसी से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed