{"_id":"59c9519d4f1c1bbf538b4631","slug":"bhu-protests-against-lathi-charge","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू में लाठीचार्ज के विरोध में फूंका प्रदेश सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू में लाठीचार्ज के विरोध में फूंका प्रदेश सरकार का पुतला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
स्टेशन रोड में कांग्रेस कार्यालय के सामने प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेसी।
- फोटो : अमर उजाला
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस और सपा सामने आई हैं। कांग्रेस ने प्रदेश की योगी सरकार का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। सपा ने सरकार को छात्र और महिला विरोधी बताया।
सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय के सामने मुख्य सड़क पर कांग्रेस नेताओं ने योगी सरकार का प्रतीकात्मक पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ल ने कहा कि ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का स्वांग रचने वाली भाजपा सरकार ने नवरात्र में छात्राओं पर लाठी चलवाई। जबकि इन दिनों में देवी और कन्याओं की पूजा होती है।
कांग्रेस नेताओं ने अपने प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर की बनारस में गिरफ्तारी के विरोध में कड़ा विरोध और रोष जताया। इसे निंदनीय बताया। जिला उपाध्यक्ष एमयू दुर्रानी, महासचिव बीलाल, कुतैबा जमां, मकसूद, प्रशांत समुद्रे, ओमप्रकाश, राममिलन सिंह पटेल, भारत प्रजापति, कुलदीप मिश्रा, हेमंत वर्मा, शाकिर मंसूर, मोहम्मद इस्लाम, शब्बीर सौदागर, केपी सेन, शिवबली सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
उधर, सपा कार्यालय में इस मुद्दे पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी ने कहा कि सपा ने हमेशा छात्र-छात्राओं का सम्मान किया, भाजपा सरकार उन पर लाठी चलवा रही है। छात्र संघ पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह गौर ने कहा कि छात्र हित में उनकी पार्टी हमेशा आगे रही है। महासचिव प्रदीप यादव ने नरेश उत्तम पटेल के दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जताई। बैठक में नंदकिशोर यादव, मनोज वर्मा, प्रदीप जड़िया, अमीर खां, मनीष तिवारी, रामबाबू यादव, उमेश यादव, मुन्ना कुशवाहा, छोटेलाल यादव, बाबूलाल चक्रवर्ती आदि मौजूद रहे।