{"_id":"7dc993ca042ae4b6ffa9c5174ae0d3ed","slug":"bhim-has-woo-dalits-flame-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलितों को रिझाने आई भीम ज्योति यात्रा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलितों को रिझाने आई भीम ज्योति यात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 05 Feb 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। कांग्रेस की भीम ज्योति यात्रा शुक्रवार को
विज्ञापन
यहां पहुंची। जनपद की सरहद पर कांग्रेसियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कई
स्थानों पर जन सभाओं में यात्रा के साथ चल रहे कांग्रेस के प्रांतीय
नेताओं ने कहा कि दलितों की असली हमदर्द कांग्रेस ही है। उन्होंने दलित
वर्ग से कहा कि राजनीति के चलते जो भटक गए हैं, वे फिर कांग्रेस में वापस आ
जाएं।
भीम ज्योति यात्रा डॉ. भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ ने निकाली है। जिला कांग्रेस कार्यालय में यात्रा के पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ।
प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ चेयरमैन भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि कांग्रेस धर्म निरपेक्ष पार्टी है। दलितों के लिए सबसे ज्यादा काम किया है।
कुछ दलों ने दलितों को गुमराह कर कांग्रेस से जुदा कर दिया है। दलित अपने घर लौट आएं। वाइस चेयरमैन केके आनंद ने कहा कि भारतीय संविधान में दलितों को मिले अधिकार कांग्रेस की देन है।
राकेश सागर, सुशील सोनकर, सिद्धी, प्रेम प्रकाश वर्मा और इश्तियाक अंसारी ने भी संबोधित किया। जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ल, पूर्व विधायक रामेश्वर प्रसाद, उपाध्यक्ष एमयू दुर्रानी, युवा कांग्रेस प्रांतीय नेता कुतैबा जमां खां, राममिलन सिंह पटेल, पूर्व चेयरमैन संजय गुप्ता, शिवबली सिंह, एमआर सेन, विनय गुप्ता, रामरतन समुद्रे, शोएब रिजवी, राजेश गुप्ता भी शामिल रहे।
अतर्रा क्षेत्र के खम्हौरा गांव में ज्योति यात्रा का स्वागत और सभा हुई। डॉ. अंबेडकर के चित्र पर फूल चढ़ाए। इससे पूर्व मटौंध में स्थानीय कांग्रेस नेता बी लाल, ब्रह्मदत्त द्विवेदी, प्रशांत समुद्रे, जहांगीर, शिवदत्त अग्निहोत्री ने अगुवानी की। अतर्रा में अरुण उपाध्याय कैलाश वाजपेई, राजाराम गौतम, राजबहोर शिवहरे, अंबिका खेंगर, राधा कोटार्य, राजाराम श्रीवास, हरीकृष्ण ने स्वागत किया। बदौसा ने हरीओम वाजपेई के नेतृत्व में छविलाल निराला ने अगुवानी की।
शहर कांग्रेस ने अलग किया स्वागत
बांदा। शहर कांग्रेस कमेटी ने भी भीम ज्योति यात्रा का स्वागत किया। नेशनल हाइवे पर काली देवी मंदिर के पास (अलीगंज रोड) शहर अध्यक्ष राजबहादुर गुप्त सहित अन्य पदाधिकारियों ने प्रांतीय नेताओं को फूलों की माला पहनाई।
इस अवसर पर श्याम मोहन वर्मा, अशोक सिंह चौहान, बाबूराम निषाद, महिला जिलाध्यक्ष सीमा खान, संतोष गुप्ता जारी वाले, नरेंद्र अग्रवाल, नाथूराम सेन, केपी सेन भी मौजूद रहे।