फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Beware of Anna practice

अन्ना प्रथा से किया खबरदार

Mon, 03 Dec 2018 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Mon, 03 Dec 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
Beware of Anna practice
अन्ना प्रथा से सचेत करते एसपी गनेश प्रसाद साहा। - फोटो : अमर उजाला

देहात कोतवाली के निरीक्षण के लिए पहुंचे पुलिस अधीक्षक गनेश प्रसाद साहा ने निरीक्षण के बाद जमालपुर गांव में पैदल भ्रमण कर ग्रामीणों को अन्ना प्रथा से सचेत किया। कहा कि अन्ना पशु छोड़ने वालों पर पुलिस कार्रवाई करेगी। उधर, थाने में गंदगी और अभिलेखों का रखरखाव दुरुस्त न पाए जाने पर प्रभारी निरीक्षक से नाराजगी जताई।  

विज्ञापन


सोमवार को पुलिस अधीक्षक अचानक देहात कोतवाली पहुंच गए। सफाई, अभिलेख, मेस आदि का निरीक्षण किया। व्यवस्थाएं दुरुस्त न होने पर प्रभारी निरीक्षक को सख्त निर्देश दिए कि इन्हें तत्काल ठीक करें। पुलिस अधीक्षक ने गांव में पैदल घूमकर ग्रामीणों से कहा कि यहां के पिछड़ेपन सहित कई समस्याओं की जड़ अन्ना प्रथा है। ग्रामीण अपने पशु बांध कर रखें। कोतवाली प्रभारी को निर्देश दिया कि पशु अन्ना छोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें। उधर, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक यातायात ने सोमवार को छात्र-छात्राओं को सड़क पर सुरक्षित चलने के तरीके बताए और प्रेरित किया। वाहनों पर रिफलेक्टर लगवाए। ब्रह्मानंद इंटर कालेज के छात्रों ने भी सहयोग किया।  
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने नरैनी क्षेत्र के बल्दू पुरवा में खुद को आग लगा लेने से गंभीर रूप से झुलसी महिला यशोदा पत्नी कल्लू को यूपी-100 पुलिस कर्मियों द्वारा वाहन का रास्ता न होने पर लगभग 800 मीटर चारपाई पर ले जाने वाले कोबरा मोबाइल के मुख्य आरक्षी मारकंडेय मिश्रा, सब कमांडर सुनील दत्त, आरक्षी चालक सुनील कुमार, रोहित कुमार और संतोष कुमार को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित करने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed