फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Betting on BJP candidate's defeat more than his victory

Banda News: जीत से अधिक भाजपा प्रत्याशी की हार पर सट्टा

Sun, 02 Jun 2024 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Betting on BJP candidate's defeat more than his victory
बांदा। सातों चरण के मतदान के बाद अब सटोरिए भी सक्रिय हो गए हैं। केंद्र में सरकार बनने से लेकर स्थानीय प्रत्याशियों की जीत-हार पर भी लाखों के दांव लग रहे हैं। बांदा-चित्रकूट संसदीय सीट पर भजापा, गठबंधन और बसपा के बीच कांटे का मुकाबला है। लिहाजा सटोरियों ने भी सभी पर दांव लगा रखा है। सूत्रों का मानें तो इस बार भाजपा प्रत्याशी की जीत से अधिक उनकी हार पर दांव लग रहे हैं।
विज्ञापन

बांदा-चित्रकूट सीट पर भाजपा प्रत्याशी की हार और इंडिया गठबंधन प्रत्याशी की जीत पर ज्यादा सट्टा लग रहा है। बसपा प्रत्याशी की जीत पर भी सटोरियों को भरोसा है। बसपा के दाम भी सट्टा बाजार में चढ़े हैं। शहर के कुछ चुनिंदा बड़े सराफा कारोबारी बड़े ठेकेदारों की मदद से सट्टे का कारोबार चला रहे हैं। जहां सोने चांदी के दामों पर हर रोज सट्टा लगता है। अब जब सातों चरणों का मतदान निपट गया है और एग्जिट पोल भी सामने आ चुका है, ऐसे में भला सटोरिए कैसे खामोश बैठ सकते थे।
विज्ञापन

लिहाजा कौन बनेगा सांसद पर लाखों रुपये का सट्टा लग रहा है। सट्टा कारोबारी के एजेंट ने बताया कि वैसे तो 20 मई के बाद से लोगों ने प्रत्याशियों के जीत-हार को लेकर सट्टा लगाना शुरू कर दिया था। बताया कि दो हजार से अधिक लोगों ने भाजपा प्रत्याशी की हार को लेकर 40 लाख से ज्यादा का सट्टा लगाया है। करीब 1100 लोगों ने सपा की हार पर 27 लाख व 900 लोगों ने बसपा की हार पर 25 लाख का सट्टा लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं अंतिम चरण का मतदान खत्म होने के बाद अब केंद्र में किसकी सरकार बनेंगी। किस पार्टी को कितनी सीटें मिल रही हैं। इस पर भी सट्टा लगाया जा रहा है। सुबह से शाम तक में 11 लाख का सट्टा लग चुका है। बताया कि केंद्र में भाजपा सरकार को लेकर ज्यादा सट्टा लग रहा है। नौ लाख का सट्टा भाजपा सरकार बनने व सीटें बढ़ने पर लगा है, जबकि तीन लाख रुपये का सट्टा गठबंधन की सरकार बनने पर लगा है। फिलहाल नतीजे कुछ भी हो,लेकिन अभी तो सटोरियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। उन्हें एग्जिट पोल से अधिक अपनी किस्मत पर भरोसा है। सट्टा लगवाना व लगाना दोनों कानून अपराध है इस लिए यह काम चोरी छुपे होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed