फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   berojgari ghati

बेरोजगारी घटी, प्रति व्यक्ति आय बढ़ी

Fri, 19 Mar 2021 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
berojgari  ghati
berojgari ghati - फोटो : BANDA
बांदा। कृषि राज्यमंत्री/जिले के प्रभारी मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने शुक्रवार को प्रदेश सरकार की चार साल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि बेरोजगारी घटी है। प्रदेश में प्रति व्यक्ति की आय बढ़ी है। अच्छे प्रबंधन से प्रदेश में कोरोना पर नियंत्रण हो सका। बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ का जिक्र करते हुए अफसरों को निर्देश दिए कि अल्ट्रासाउंड केंद्रों की निगरानी रखें। इस मौके पर प्रभारी मंत्री संग अफसरों ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित वर्षों में जो हो न पाया, चार वर्ष में कर दिखाया पुस्तिका का विमोचन किया।
विज्ञापन

जीआईसी ग्राउंड में शुक्रवार को आयोजित समारोह में प्रभारी मंत्री राजपूत ने प्रदेश सरकार के चार साल की उपलब्धियों की झड़ी लगा दी। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की प्रगति के लिए प्रदेश सरकार ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे निर्माण शुरू करा दिया। प्रदेश के चार लाख युवाओं को पारदर्शिता के साथ सरकारी नौकरी दी गई। 5.50 लाख करोड़ के समावेशी बजट में 27,598 करोड़ रुपये नई योजनाओं पर खर्च किए जाएंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कोरोना वैक्सीन निर्माण को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। ग्राम पंचायतों में सचिवालय का काम शुरू कराने पर मंडलायुक्त की सराहना की। मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण, कृषि, श्रम सहित कई विभागों की योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र बांटे। कई विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने पिछड़े क्षेत्रों को मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया है।
विज्ञापन

बबेरू विधायक चंद्रपाल कुशवाहा ने खटान पेयजल योजना को बड़ी उपलब्धि बताया। नरैनी विधायक राजकरन कबीर ने भी संबोधित किया। डीएम आनंद कुमार सिंह ने बताया कि जिले में 13 अरब 64 करोड़ की लागत से सड़कों व पुलों का निर्माण हो रहा है। 2054 खेतों में तालाब बनाए गए। समारोह में मुख्यमंत्री की वार्ता का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। इस मौके पर बुंदेलखंड विकास बोर्ड उपाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद पटेल, राज्य महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता, मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायणा, भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह, इंद्रपाल सिंह पटेल, सत्यपाल सिंह, सीएमओ डा. एनडी शर्मा, सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा, एनआरएलएम उपायुक्त केके पांडेय, उप निदेशक सूचना भूपेंद्र यादव, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना गुप्ता समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहतर साबित होंगी खटान, अमलीकौर पेयजल योजना
कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कलक्ट्रेट में बताया कि जल-जीवन मिशन योजना के अंतर्गत 14 अरब 92 करोड़ 45 लाख की लागत से खटान ग्राम समूह पेयजल योजना और 8 अरब 47 करोड़ 64 लाख की अमलीकौर पेयजल योजना यहां के लिए बेहतर साबित होगी। दोनों का निर्माण प्रगति पर है। यह भी बताया कि 2 अरब 16 करोड़ 77 लाख 24 हजार रुपये 2,32,434 किसानों के खाते में भेजी गई। जिले में 50 लाख से अधिक लागत वाली 72 परियोजनाएं स्वीकृत हैं। इनकी कुल लागत 30 अरब 46 करोड़ 6 लाख रुपये है। इस मौके पर विधायक प्रकाश द्विवेदी, डीएम आनंद कुमार सिंह, बुंदेलखंड विकास बोर्ड उपाध्यक्ष अयोध्या सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, नगर मजिस्ट्रेट केशवनाथ गुप्ता आदि मौजूद थे।

berojgari  ghati

berojgari ghati- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed