{"_id":"5fad72858ebc3e1a225725cb","slug":"benifit-to-labours-banda-news-knp5940218131","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल के 1.38 लाख मजदूरों को 25.67 करोड़ का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल के 1.38 लाख मजदूरों को 25.67 करोड़ का लाभ
विज्ञापन
बांदा। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की मजदूरों के हित में चलाई जा रही 13 योजनाओं की गुरुवार को बोर्ड सचिव अरविंद चौहान ने वर्चुअल (फेसबुक) के जरिये जानकारियां दीं। उपायुक्त ने बताया कि चित्रकूटधाम मंडल में 1,38,377 मजदूरों को 25 करोड़ 67 लाख 72 हजार रुपये का हितलाभ दिया जा चुका है।
यहां स्थित उप श्रमायुक्त कार्यालय में लगभग दो दर्जन मजदूरों ने वर्चुअल में जुड़कर प्रतिभाग किया। सचिव ने बताया कि 18 से 60 वर्ष की उम्र तक पंजीकृत मजदूर इन योजनाओं के पात्र हैं। योजनाओं में मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना, संत रविदास शिक्षा सहायता योजना, मेधावी छात्र पुरस्कार योजना, कौशल विकास तकनीकी उन्नयन एवं प्रमाणन योजना, कन्या विवाह सहायता योजना आदि शामिल हैं। चित्रकूटधाम मंडल बोर्ड के अंतर्गत कुल 1,86,443 मजदूर पंजीकृत हैं। इनमें 1,38,377 मजदूरों को 25 करोड़ 67 लाख 72 लाख 437 रुपये का हित लाभ दिया जा चुका है।
उप श्रमायुक्त राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मजदूर अपने नजदीकी जनसेवा केंद्रों में बोर्ड की साइट पर नि:शुल्क पंजीयन/नवीनीकरण 30 नवंबर तक करा सकते हैं। वर्चुअल में उपायुक्त सहित श्रम प्रवर्तन अधिकारी महेंद्र कुमार शुक्ल सहित वरिष्ठ सहायक मोहम्मद इम्तियाज, सहायक लेखाकार शादाब रशीद व शिवकांत वर्मा तथा स्टाफ कर्मी समीर कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।