{"_id":"5cb76472bdec2213f52b95cf","slug":"be-satisfied-with-what-is-found-in-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन में जो मिला है उसी में संतुष्ट रहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन में जो मिला है उसी में संतुष्ट रहें
Wed, 17 Apr 2019 11:07 PM IST
प्रशांत कुमार
banda
banda
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 17 Apr 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
महावीर जयंती पर बांदा में शोभा यात्रा निकालते जैन अनुयायी।
- फोटो : amarujala
दिगंबर जैन चैत्यालय (छोटी बाजार) में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। मुनि सुब्रतनाथ ने अभिषेक, पूजन व आरती की। शहर में शोभायात्रा निकाली गई। चांदी की झांकी पर विराजमान महावीर की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रही।
चैत्यालय में ऐलक क्षीरसागर महराज ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अंहिसा का पालन करे, सत्य मार्ग अपनाए। अपरिग्रह धर्म का पालन करे। जीवन में जो मिला है उसी में संतुष्ट रहे तो अमर व चैन स्वत: प्राप्त हो सकता है। भगवान महावीर की प्रतिमा चांदी के सिंहासन पर स्थापित कर शहर में शोभायात्रा निकाली गई। पीले वस्त्र धारण किए महिलाएं मंगलगान करतीं रहीं।
नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, पूर्व अध्यक्ष विनोद जैन, सनत जैन, नरेंद्र जैन, मुकेश जैन, राकेश जैन, मनोज जैन, प्रकाश जैन, सुबोध जैन, शालिनी जैन, दिलीप आशीष जैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
अतर्रा में नरैनी रोड स्थित मंदिर में भगवान महावीर का अभिषेक किया गया। इस दौरान उन्हें शांतिधारा में स्नान कराया गया। भगवान महावीर की रथ यात्रा ने नगर में भ्रमण किया। जैन समुदाय सहित अन्य वर्ग के लोग भी शामिल रहे।