{"_id":"5723a2f74f1c1b6056a9165e","slug":"be-confiscated-without-registering-e-rickshaw","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना रजिस्ट्रेशन जब्त होंगे ई-रिक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना रजिस्ट्रेशन जब्त होंगे ई-रिक्शा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 29 Apr 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
मोदी वितरित करेंगे ई-रिक्शा
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। जिला उद्योग बंधु की बैठक में डीएम ने सभी ई-रिक्शा चालकों को एक सप्ताह के अंदर पंजीकरण कराने का निर्देश दिया है। कहा है कि बिना रजिस्ट्रेशन वाले ई-रिक्शा जब्त कर लिए जाएंगे।
शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक में डीएम योगेश कुमार ने सूखे की स्थिति में उद्योग स्थापित करने वालों के काम में अवरोध उत्पन्न करने वाले बैंक अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी।
किसानों का उत्पीड़न करने पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारी पर रिपोर्ट दर्ज कराने और बैंक से दलालों को दूर रखने की चेतावनी दी। बिना लाइसेंस के चल रहीं मांस की दुकानें बंद कराने और निष्प्रयोज्य टेलीफोन व बिजली के खंभे हटाने के आदेश नगर पालिका ईओ को दिए। खाईंपार व मुक्तिधाम हरदौली घाट में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने व टैंकरों से जलापूर्ति के लिए जल संस्थान अधिशासी अभियंता को आदेश दिया।
विज्ञापन
बैठक में एडीएम गंगाराम गुप्ता, सिटी मजिस्ट्रेट आरके श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी विनोद सिंह, जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक शिवलाल समेत व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मनोज जैन, नगर अध्यक्ष संतोष गुप्त (अनशनकारी), राजकुमार राज, अमित सेठ भोलू, संतोष गुप्ता, शांतनु ओमर, दानिश सईद आदि शामिल रहे।