फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banks should not reject loan applications without investigation: District Magistrate

बैंक बिना जांच के ऋण आवेदनों को निरस्त न करें: जिलाधिकारी

Tue, 11 Feb 2025 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Banks should not reject loan applications without investigation: District Magistrate
बांदा। सरकारी योजनाओं के आवेदनों को बैंक बिना जांच पड़ताल के निरस्त न करें। यह निर्देश जिलाधिकारी जे रीभा ने कलक्ट्रेट सभागार में बैंक प्रतिनिधियों की बैठक में दिए।
विज्ञापन

कहा कि एनआरएलएम समूहों के बैंकों से लंबित आवेदनों को जल्द निस्तारित करें। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के खातों को प्राथमिकता पर खोले जाएं। एग्रीकल्चर एवं एग्री जंक्शन स्कीम के तहत किसानों के बैंकों में लंबित आवेदनों की जांच कर शीघ्र ऋण दिया जाए। नगरीय विकास अभिकरण एवं खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संचालित योजना में कुम्हारीकला के आवेदकों का निस्तारण प्राथमिकता के साथ किया जाए।
विज्ञापन

बैठक में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रबन्धक/प्रतिनिधि के बैठक में उपस्थित न होने पर नाराजगी व्यक्त की। मौके पर सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य, पीडी डीआरडीए, लीड बैंक मैनेजर, उप निदेशक कृषि, जीएम डीआईसी सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed