{"_id":"65d3c1ccfef129c7f7015e26","slug":"bank-branch-manager-accused-of-indecency-banda-news-c-215-1-sknp1043-105063-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बैंक शाखा प्रबंधक पर अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बैंक शाखा प्रबंधक पर अभद्रता का आरोप
Tue, 20 Feb 2024 02:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 20 Feb 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट/बरगढ़। किसान ने बैंक शाखा प्रबंधक पर क्रेडिट कार्ड न बनाने व अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया है।
मऊ के ग्राम कोलमजरा के ग्रामीण बुद्धी लाल ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। बताया कि दो भाई हैं। गांव में उसकी जमीन है। सात माह से इंडियन बैक शाखा बरगढ़ जाकर केसीसी बनवाने को चक्कर लगा रहा है। कई बार कर्ज के लिए बैंक अधिकारी को पत्र भी दे चुका है। अभी तक कार्ड नहीं बना और लोन भी नहीं दे रहे हैं। लोन की बात कहने पर शाखा प्रबंधक ने उससे अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
इस संबंध में इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक जतीराम मीना ने बताया कि अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं किया गया है। आरोप गलत हैं, इस समय बैंक का नौ करोड़ रुपये एनपीए है। अधिकारियों ने इसकी वसूली करने पर जोर दिया है। इसके चलते केसीसी बनाने का काम अभी रोक रखा है।