{"_id":"668b043b1e11d94eab05f2a6","slug":"bandas-women-shine-in-boxing-banda-news-c-212-1-sknp1006-112816-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बाक्सिंग में बांदा की महिलाएं चमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बाक्सिंग में बांदा की महिलाएं चमकी
विज्ञापन
बांदा। अंतर जनपदीय प्रयागराज जोन बॉक्सिंग, कुश्ती, आर्म रेसलिंग महिला व पुरुष वर्ग की दो दिवसीय प्रतियोगिता का रविवार को पुलिस लाइन में समापन हुआ। प्रतियोगिता छह जुलाई को देर शाम शुरू हुई थी।
पुलिस लाइन में आयोजित प्रतियोगिता में प्रयागराज जोन की आठ टीमों बांदा, महोबा, चित्रकूट, कौशाम्बी, हमीरपुर, फतेहपुर, प्रयागराज एवं प्रतापगढ़ ने प्रतिभाग किया। बॉक्सिंग के पुरुष वर्ग में 57-60 किलोग्राम भारवर्ग में बांदा के सुशील कुमार, 63-67 किलोग्राम भारवर्ग में कौशाम्बी के राजेश पाल, 71-75 किलोग्राम भारवर्ग में बांदा के पवन कुमार, 75-78 किलोग्राम भारवर्ग में प्रतापगढ़ के रामविलास यादव, 80-85 किलोग्राम भारवर्ग में कौशाम्बी के शमशेर अली, 85-90 किलोग्राम भारवर्ग में फतेहपुर के अंकित यादव प्रथम स्थान पर रहे।
बॉक्सिंग प्रतियोगिता के महिला वर्ग में 45-48 किलोग्राम भारवर्ग में प्रयागराज की प्रिया यादव, 48-50 किलोग्राम भारवर्ग में प्रयागराज की पूजा यादव, 50-52 किलोग्राम भारवर्ग में बांदा की ज्योति शुक्ला, 52-54 किलोग्राम भारवर्ग में बांदा की अकांक्षा. 54-57 किलोग्राम भारवर्ग में प्रयागराज की नीलम सिंह, 57-60 किलोग्राम भारवर्ग में बांदा की निधि निरंजन, 60-63 किलोग्राम भारवर्ग में बांदा की दीपिका तथा 63-65 किलोग्राम भारवर्ग में प्रयागराज की निशू सिंह प्रथम स्थान पर रहीं ।
विज्ञापन
कुश्ती प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में 57 किलोग्राम भारवर्ग में फतेहपुर के अंशुल चौधरी, 61 किलोग्राम भारवर्ग में प्रयागराज के अजीत कुमार, 65 किलोग्राम भारवर्ग में कौशाम्बी के राजेश यादव, 70 किलोग्राम भारवर्ग में प्रयागराज के रोहित दहिया, 74 किलोग्राम भारवर्ग में प्रयागराज के तेजवीर सिंह यादव, 79 किलोग्राम भारवर्ग में प्रयागराज के कुलदीप, 86 किलोग्राम भारवर्ग में प्रयागराज के गोविन्द प्रथम स्थान पर रहे।
कुश्ती की महिला वर्ग प्रतियोगिता में 50 किलोग्राम भारवर्ग में बांदा की आरती, 53 किलोग्राम भारवर्ग में प्रतापगढ़ की रिचा, 55 किलोग्राम भारवर्ग में प्रयागराज की मानसी, 57 किलोग्राम भारवर्ग में प्रयागराज की साधना, 65 किलोग्राम भारवर्ग में बांदा की दीपिका प्रथम स्थान पर रहीं।
समापन समारोह में एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने पूरे उत्साह एवं खेलभावना के साथ बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते पर खिलाड़ियों तथा कोच स्टाफ को श्रेय दिया।