फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Villagers beat up the lineman after running, tore clothes

बांदा : लाइनमैन को दौड़ाकर ग्रामीणों ने पीटा, कपड़े फाड़े

Fri, 08 Jul 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Banda: Villagers beat up the lineman after running, tore clothes
Banda: Villagers beat up the lineman after running, tore clothes - फोटो : BANDA
अतर्रा। गांव की लाइन दुरुस्त करने गए लाइनमैन पर अवैध वसूली का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने पीट दिया। लाइनमैन ने बंधक बनाने और दौड़ाकर पीटने का आरोप लगाया है। अवर अभियंता ने कोतवाली में कई ग्रामीणों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

गुरुवार की देर शाम को विद्युत अवर अभियंता साविंद्र पटेल ने कोतवाली इंस्पेक्टर अनूप कुमार दुबे को दी तहरीर में बताया कि संविदा लाइनमैन मोहम्मद अशरफ हुसैन गुरुवार की दोपहर पचोखर गांव के राधेश्याम का पुरवा में टूटी केबल बनाने गया था। तभी ग्रामीणों ने लाइनमैन को बंधक बना लिया। बहस होने लगी। कुछ देर बाद ग्रामीण आपा खो बैठे और मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

जेई ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाई की मांग की है। उधर, ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लाइनमैन सुविधा शुल्क मांग रहा था। लाइन नहीं ठीक कर रहा था। इंस्पेक्टर अनूप दुबे ने कहा तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed